Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

चार बड़े सरप्राइज जो Roman Reigns WWE की नई ब्लडलाइन को दे सकते हैं

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :August 12, 2024 at 6:03 PM
Modified at :August 12, 2024 at 6:03 PM
Post Featured

समरस्लैम 2024 में वापसी करके Roman Reigns ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद द ब्लडलाइन (The Bloodline) स्टोरीलाइन के सारे समीकरण बदल गए हैं। जहां सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अब तक खुद को ट्राइबल चीफ कहते आ रहे थे, वहीं अब फैंस के मन में उत्साह उठ रहा है कि आखिर ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ के वापस आने के बाद सिकोआ क्या करेंगे।

जैसा की आप जानते ही होंगे समरस्लैम 2024 में वापसी करने के बाद रोमन रेंस, 9 अगस्त को हुए स्मैकडाउन एपिसोड पर भी नजर आए। जहां उन्होंने सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन के ऊपर हमला कर दिया। यही नहीं उन्होंने टामा टोंगा और टांगा लोआ का भी बुरा हाल कर दिया। हालांकि, अभी तो बस ये शुरुआत है, आने वाले हफ्तों में रोमन नई ब्लडलाइन को कई और सरप्राइज दे सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन चार बड़े सरप्राइज के बारे में बताते हैं, जो Roman Reigns सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को दे सकते हैं।

4. ट्राइबल चीफ मैच के लिए सोलो सिकोआ को देंगे चुनौती

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस जब वापस आए, तब मेन इवेंट में सोलो सिकोआ vs कोडी रोड्स मैच चल रहा था। बहुत लोगों को उम्मीद थी कि रेंस, मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स पर अटैक कर सकते हैं लेकिन उन्होंने ऐसा ना करते हुए सोलो सिकोआ को जोरदार सुपरमैन पंच लगा दिया था।

रेंस का सिकोआ पर अटैक करना स्पष्ट संकेत दे रहा था कि उनकी वापस आने के बाद पहली प्राथमिकता द ब्लडलाइन का कंट्रोल दोबारा अपने हाथों में लेना है। ऐसे में रोमन रेंस जरूर ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ होने का दावा कर सकते हैं और पूरी बहस को खत्म करने के लिए वो सोलो सिकोआ के सामने खुली चुनौती भी रख सकते हैं।

3. ऑरिजिनल ब्लडलाइन के साथ मिलकर करेंगे अटैक

रोमन रेंस के वापस आने से पहले ही कयास लगाए जाने आगे थे कि सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टांगा लोआ और जैकब फाटू की जोड़ी से निपटने के लिए ऑरिजिनल ब्लडलाइन का रीयूनियन करवा सकते हैं। हालांकि ये करना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि जे उसो और सैमी जेन किन परिस्थितियों में रोमन रेंस का साथ छोड़कर गए थे, यह पूरा WWE यूनिवर्स जानता है।

मगर इन सभी रेसलर्स ने ब्लडलाइन की लीगेसी को मिलकर आगे बढ़ाया था और अब उसी लीगेसी को सोलो सिकोआ और उनके साथी धूमिल करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि SmackDown में ऑरिजिनल ब्लडलाइन का चौंकाने वाला रिटर्न हो सकता है, जो ब्लडलाइन 2.0 पर खतरनाक अटैक करके एक दिलचस्प स्टोरीलाइन की नींव रख सकता है।

2. कोडी रोड्स के साथ मिला सकते हैं हाथ

वो कोडी रोड्स ही थे, जिन्होंने WrestleMania 40 में रोमन रेंस को हराकर उनके 1,316 दिनों तक चले टाइटल रन का अंत किया था, लेकिन समरस्लैम में फिर भी उन्होंने रोड्स पर अटैक ना करके सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच लगाया था। इस समय उनकी प्राथमिकता सिकोआ को सबक सिखाने की है और दूसरी ओर रोमन रेंस, इस हफ्ते SmackDown में रेसलमेनिया की हार को स्वीकार करके रोड्स को एक टॉप चैंपियन के तौर पर एक्नॉलेज कर सकते हैं। भविष्य में रोमन और कोडी को साथ काम करते देखना भी WWE की रेटिंग्स में बढ़ोतरी ला सकता है।

1. पॉल हेमन के साथ दोबारा हो सकता है गठबंधन

WrestleMania 40 के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने वाइज़मैन पॉल हेमन को खूब प्रताड़ित किया। यहां तक कि सोलो सिकोआ ने हेमन को मजबूर किया कि वो उन्हें अपना ट्राइबल चीफ स्वीकार करें, लेकिन हेमन ने ऐसा नहीं किया।

इसी कारण ब्लडलाइन 2.0 ने मिलकर वाइजमैन को कमेंट्री टेबल पर पावरबॉम्ब लगा दिया था। इस हफ्ते SmackDown में हो सकता है कि रोमन रेंस अपने वाइजमैन के साथ वापस आएं और प्रण लें कि उनके साथ खराब बर्ताव करने वाले सब लोगों को सबक सिखाया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement