Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

चार चौंकाने वाली चीजें जो WWE Draft 2024 में जरूर होंंगी

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 25, 2024 at 12:36 AM
Modified at :April 25, 2024 at 12:36 AM
चार चौंकाने वाली चीजें जो WWE Draft 2024 में जरूर होंंगी

इस हफ्ते के स्मैकडाउन एपिसोड से होगी ड्राफ्ट की शुरूआत।

WWE ड्राफ्ट (Draft 2024) कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है, 18वीं बार हमें ड्राफ्ट का आयोजन देखने को मिलेगा। WWE ड्राफ्ट की नाइट 1, 26 अप्रैल, 2024 को ओहियो के सिनसिनाटी में हेरिटेज बैंक सेंटर में स्मैकडाउन के एपिसोड से शुरू होगी। इसके बाद, ड्राफ्ट की दूसरी रात रॉ के 29 अप्रैल, 2024 के एपिसोड में कैनसस सिटी, मिसौरी के टी-मोबाइल सेंटर में होगी।

बता दें इस समय हर एक WWE फैंस की नजर सुपरस्टार्स शेकअप पर है कि कौन सा स्टार किस ब्रांड का हिस्सा बनेगा और ऐसे में बैकस्टेज रिपोर्ट से पता चलता है कि इस साल का ड्राफ्ट पिछले हुए कुछ ड्राफ्ट के मुकाबले काफी अलग होगा। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि WWE ड्राफ्ट 2024 के दौरान वो कौनसी चौंकाने वाली चीजें हैं जो हमें देखने को मिल सकती हैं।

इन चीजों का Draft 2024 में होना तय:

4. नए हील ग्रुप का हो सकता है निर्माण

चैड गेबल ने हाल ही में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच हारने के बाद सैमी जेन पर हमला करके हील टर्न ले लिया था। बता दें हील टर्न लेने से ठीक पहले गेबल को द क्रीड ब्रदर्स के साथ ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था और तब से ही ये अफवाह है कि ड्राफ्ट के दौरान इन तीनों की एक टैग टीम बनाई जा सकती है। चूंकि ये तीनों ही एक श्रेणी के रेसलर हैं, इसलिए इनका ग्रुप काफी बढ़िया रहेगा। बता दें यह कुछ-कुछ वैसा ही हो सकता है जैसे कर्ट एंगल को उनके डेब्यू के दौरान बुक किया गया था।

3. WWE के बड़े स्टार्स की हो सकती है वापसी

कुछ बड़े WWE सुपरस्टार्स कई कारणों से लंबे समय से टेलीविजन से दूर हैं। लेकिन WWE ड्राफ्ट 2024 के जरिए उन स्टार्स की एक बार फिर कंपनी में वापसी हो सकती है। उन सुपरस्टार्स की लिस्ट में ब्रॉन स्ट्रोमैन, एलेक्सा ब्लिस, कार्मेला और वाइकिंग रेडर्स के एरिक का नाम शामिल है।

2. NXT चैंपियंस को किया जा सकता है मेन रोस्टर में शामिल

कुछ समय पहले यह बताया गया था कि NXT, WWE ड्राफ्ट 2024 में एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा कई NXT स्टार्स को मेन रोस्टर में भेजा जा सकता है। बता दें कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार हम कुछ NXT चैंपियंस को मेन रोस्टर में शामिल होते हुए भी देख सकते हैं, जिनमें NXT चैंपियन इल्जा ड्रैगुनोव और NXT विमेंस चैंपियन रोक्सेन पेरेज शामिल हैं।

पिछले साल, हमने इंडी हार्टवेल को अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप गंवाकर मेन रोस्टर में जाते देखा था। इस बार भी कुछ वैसा ही हो सकता है। इल्जा ड्रैगुनोव और रौक्सैन पेरेज़ दोनों रेसलमेनिया 40 के बाद रॉ का हिस्सा थे और दोनों ने जीत हासिल की थी। यही कारण है कि इस बार वो दोनों ही NXT छोड़कर हमें मेन रोस्टर का हिस्सा होते हुए दिख सकते हैं।

1. कई बड़े टैग टीम अलग हो सकते हैं

WWE ड्राफ्ट के इतिहास में, हमने कई बड़े टैग टीमों को अलग-अलग रोस्टर में विभाजित होते देखा है। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल सकता है। बता दें ड्राफ्ट 2024 के दौरान द जजमेंट डे या द ब्लडलाइन अलग-अलग हिस्सों में टूट सकती है। ऐसा इसलिए होता है ताकि सुपरस्टार को सिंगल्स पुश दिया जा सके।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.