Asia Cup 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया पर मंडरा रहा है खतरे का साया

(Courtesy : ICC)
Asia Cup 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन के बाद इस वक्त ब्रेक पर चल रही है। अगले महीने से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को लेकर टीम इंडिया अपनी तैयारी जल्द ही शुरू करने वाली है। इसी बीच, भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
सूर्यकुमार यादव को फिट होने में अभी भी लगेगा एक हफ्ते का वक्त

टीम इंडिया के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। एशिया कप 2025 में अपने आपको पूरी तरह से तैयार रखने के लिए यह स्टार बल्लेबाज कड़ी मेहनत कर रहा है। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो सूर्यकुमार को पूरी तरह से फिट होने में अभी भी करीब एक हफ्ते का वक्त लगेगा।
आप जानते ही होंगे आईपीएल 2025 के बाद सूर्यकुमार यादव ने स्पोर्ट्स हार्निया की समस्या के चलते सर्जरी करवायी थी। इसके बाद से ही वह लगातार क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वह अपनी इस सर्जरी से रिकवरी करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
पिछले ही हफ्तों वह बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे। जहां, उन पर निगरानी रखते हुए उन्हें एशिया कप 2025 के लिए पूरी तरह से फिट करने की कोशिश की जा रही है।
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिर से बल्लेबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी रिकवरी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
जिसमें वह बल्लेबाजी के साथ-साथ कसरत और दौड़ लगाते हुए भी नजर आए। इस वीडियो से साफ माना जा सकता है कि वह एशिया कप 2025 में खेलने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं और उनके इस टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट होने के साफ संकेत मिल रहे हैं।
Asia Cup 2025 में 10 सितंबर को भारतीय टीम करेगी अपने अभियान का आगाज
संयुक्त अरब अमीरात में 9 सितंबर से 28 सितंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप 2025 में टीम इंडिया प्रबल दावेदार मानी जा रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का यह पहला कोई बड़ा इवेंट होगा।
इस टूर्नामेंट में सूर्या अपने आपको बतौर कप्तान साबित करना चाहेंगे। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 17 में जीत हासिल हुई है।
Asia Cup 2025 में भारत का पहला मैच कब है?
Asia Cup 2025 में भारतीय टीम 10 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी।
Asia Cup 2025 में भारत का पहला मैच किससे है है?
Asia Cup 2025 में भारतीय टीम का पहला मैच यूएई से होगा।
Asia Cup 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच कब होगा?
Asia Cup 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच जंग 14 सितंबर को होगी।
Asia Cup 2025 में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा?
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी