Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 Dream11 tips: तमिल थलाइवाज के तीन खिलाड़ी जिन्हें फैंटसी टीम में जरुर करें शामिल

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :October 19, 2024 at 3:27 PM
Modified at :October 19, 2024 at 3:27 PM
PKL 11 Dream11 tips: तमिल थलाइवाज के तीन खिलाड़ी जिन्हें फैंटसी टीम में जरुर करें शामिल

थलाइवाज की टीम इस सीजन काफी जबरदस्त नजर आ रही है।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) इतिहास में अब तक ट्रॉफी के करीब भी नहीं पहुंच सकी तमिल थलाइवाज पीकेएल सीजन 11 (PKL 11) में इस कलंक को मिटाने की पूरी कोशिश करेगी। नीलामी में टीम ने पूरी ताकत झोंकते हुए एक ऐसी टीम बनाने की कोशिश की थी जो उसे पहले खिताब के करीब ले जा सके। अब सीजन शुरु होने ही वाला है तो यह जल्द ही पता चल जाएगा कि उनकी कोशिशें कितनी असरदार साबित होती हैं।

हालांकि, सीजन शुरू होने से एक और चीज शुरू होगी और वह होगी फैंस द्वारा बनायी जाने वाली फैंटेसी टीम। फैंटेसी टीम चुनते समय बहुत सारी बारीकियों पर ध्यान देना होता है क्योंकि एक गलत फैसला आपके ढेर सारे प्वाइंट्स खराब कर सकता है। इसीलिए हम आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए हैं तमिल थलाइवाज की टीम के वो तीन खिलाड़ी जिन्हें आपको अपनी Dream11 फैंटेसी टीमों में जरूर शामिल करना चाहिए।

सचिन तंवर (रेडर)

थलाइवाज के पास नरेंदर कंडोला के रूप में एक जबरदस्त युवा रेडर हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने सचिन तंवर के लिए पूरी जान लगा दी थी। 2.15 करोड़ रूपये देकर थलाइवाज ने सचिन को लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था। अब सचिन के ऊपर टीम को सफलता दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। हालांकि, सचिन इस लीग के सबसे निरंतर रेडर्स में से एक रहे हैं। पिछले दो सीजनों की ही बात करें तो उन्होंने लगातार 150 से अधिक अंक हासिल किए। यदि सचिन ने पूरा जोर लगाया तो फैंटेसी टीम में उन्हें लेने वालों के साथ ही थलाइवाज का भी खूब फायदा होगा।

साहिल गुलिया (डिफेंडर)

थलाइवाज के कप्तान सागर राठी काफी दमदार डिफेंडर हैं, लेकिन साहिल गुलिया को फैंटेसी टीम में रखना अधिक फायदेमंद हो सकता है। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि कप्तानी का भार होने के कारण उसका कुछ असर सागर के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर पड़ता है। दूसरी ओर साहिल ने पिछले सीजन 22 मैचों में 69 टैकल प्वाइंट लेकर और थलाइवाज का सबसे सफल डिफेंडर बनकर यह साबित किया था कि उनके पास कितनी काबिलियत है। साहिल ने आठवें सीजन में अपना डेब्यू किया था और तब से अब तक लगातार थलाइवाज की टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

मोइन सफागी (ऑलराउंडर)

थलाइवाज ने अपनी टीम में केवल एक ही विशेषज्ञ ऑलराउंडर को जगह दी है। इरान के सफागी को थलाइवाज ने 13 लाख रूपये में खरीदा था। सफागी ने अब तक PKL डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनके इंटरनेशनल करियर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने काबिल हैं। 6.3 फीट लंबे सफागी की कद-काठी उन्हें कबड्डी का एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाती है। ईरान की टीम को वह एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जिता चुके हैं। उनके ऊपर थलाइवाज ने दांव खेला है तो फैंटेसी बनाने वालों को भी यह रिस्क जरूर लेना चाहिए।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj
Neeraj

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.

Latest News
Advertisement