Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: पवन सेहरावत के मामले पर तमिल थलाइवाज के कोच ने साधी चुप्पी, टीम के अच्छे प्रदर्शन का भी बताया कारण

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :September 17, 2025 at 6:18 PM
Modified at :September 17, 2025 at 6:18 PM
PKL 12: पवन सेहरावत के मामले पर तमिल थलाइवाज के कोच ने साधी चुप्पी, टीम के अच्छे प्रदर्शन का भी बताया कारण

तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को हराकर PKL 12 में अपनी तीसरी जीत हासिल की।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में मंगलवार को तमिल थलाइवाज और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान थलाइवाज ने 35-29 के अंतर से बुल्स को हरा दिया।

तमिल थलाइवाज के लिए उनके कप्तान अर्जुन देशवाल ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया और 13 पॉइंट लिए। जबकि डिफेंस में रौनक को 4 पॉइंट मिले। बेंगलुरु बुल्स की तरफ से अली रेजा मीरजाएन ने सुपर-10 लगाया लेकिन खराब डिफेंस की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

अर्जुन देशवाल ने खोला तमिल थलाइवाज की सफलता का राज

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अर्जुन देशवाल ने अपनी टीम की सफलता का बड़ा कारण बताया। उनके मुताबिक थलाइवाज के प्लेयर्स को खुलकर खेलने की छूट है और इसी वजह से खिलाड़ी किसी दबाव में नहीं रहते हैं।

उन्होंने कहा “हम जो प्लान बनाकर आए थे उसके हिसाब से ही खेले। इसी वजह से यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहे। इस वक्त सभी टीमें मैच हार भी रही हैं और जीत भी रही हैं लेकिन सबसे अहम है अपने प्लान के हिसाब से खेलना। कोच सर ने हमें यही कहा था कि तुम अपनी स्ट्रेंथ पर खेलो, चाहे हारो या जीतो। इसी वजह से हम बिना किसी दबाव के खेलते हैं।“

तमिल थलाइवाज के साथ राइवलरी को लेकर अर्जुन देशवाल की प्रतिक्रिया

अर्जुन देशवाल ने तमिल थलाइवाज के साथ बेंगलुरु बुल्स की राइवलरी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक यह मैच काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन उन्हें अपने आपके ऊपर पूरा भरोसा था।

अर्जुन देशवाल ने कहा “हमारे लिए आज जीत जरूरी थी, चाहे वो बेंगलुरु बुल्स हो या कोई और टीम होती। जैसा आपने बताया कि बुल्स और थलाइवाज की राइवलरी काफी तगड़ी रही है। इसी वजह से हमारे लिए चैलेंजिंग मैच था। उनका डिफेंस बढ़िया था और इसी वजह से चुनौती और भी बड़ी थी। हालांकि मुझे अपने ऊपर पूरा भरोसा था। मैं कप्तान हूं इसी वजह से हमेशा कॉन्फिडेंस में रहता हूं।“

पवन सेहरावत मामले पर असिस्टेंट कोच ने कही बड़ी बात

तमिल थलाइवाज ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए दिग्गज रेडर पवन सेहरावत को टीम से बाहर कर दिया है। इसको लेकर जब असिस्टेंट कोच और कप्तान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया। सहायक कोच सुरेश कुमार ने कहा “ये फ्रेंचाइजी का इश्यू है। मैं या कप्तान अर्जुन देशवाल इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।“

सुरेश कुमार ने थलाइवाज की रणनीति का किया खुलासा

सुरेश कुमार ने यह भी बताया कि थलाइवाज की टीम किस रणनीति के साथ उतरी थी, जिसकी वजह से उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कहा “बेंगलुरु बुल्स की टीम लगातार चार मैच जीतते हुए आ रही थी और ऐसा उनके डिफेंस की वजह से था। इसी वजह से हमने प्लान किया था कि आज रेडिंग में खुलकर खेलना है। सेकेंड हाफ में हमारे डिफेंस ने भी बढ़िया काम किया और इसी वजह से हम जीतने में कामयाब रहे।“

खराब डिफेंस की वजह से हारे मुकाबला – बीसी रमेश

बेंगलुरु बुल्स के हेड कोच बीसी रमेश ने हार का ठीकरा अपने डिफेंडर्स पर फोड़ा। उन्होंने कॉर्नर और कवर्स पर सवाल उठाए। बीसी रमेश ने कहा “हमारे डिफेंस ने काफी खराब खेल दिखाया। हमारी टीम के डिफेंस का जो टैलेंट है, उसे वो नहीं दिखा पा रहे हैं। दो-तीन मैच से राइट कॉर्नर और कवर्स अच्छा नहीं कर रहे हैं। बोनस प्लस पॉइंट दिए जा रहे हैं और इसी वजह से खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस काफी कम हो रहा है। राइट कवर और कॉर्नर को बेहतर खेल दिखाना होगा।“

थलाइवाज के साथ कोई राइवलरी नहीं है – बीसी रमेश

बीसी रमेश ने तमिल थलाइवाज के साथ किसी भी तरह की राइवलरी से इंकार कर दिया। उनके मुताबिक हर साल खिलाड़ी चेंज होते रहते हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस बार उनकी टीम में कुछ प्लेयर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं।

कोच ने कहा “हम किसी विशेष टीम के बारे में सोचकर नहीं खेलते हैं। हर बार सबकी टीम चेंज होती रहती है तो राइवलरी वाली कोई बात नहीं है। हमारी टीम काफी अच्छी है। बस यही है कि जिन एक-दो खिलाड़ियों से हमने उम्मीद की थी कि वो अच्छा खेल दिखाएंगे वो अच्छा नहीं कर पाए।“

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

PKL 12 के 18वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज ने 18वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.