PKL 11: पहले हफ्ते की 'टीम ऑफ द वीक' में परदीप नरवाल और पवन सहरावत ने बनाई जगह

PKL 11 के पहले हफ्ते कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके धमाल मचाया।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का पहला हफ्ता समाप्त हो गया है। इस दौरान कई जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिले। कुछ टीमों ने काफी शानदार खेल दिखाया तो कुछ टीमों को निराश होना पड़ा। यूपी योद्धा की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर है। जबकि पुनेरी पलटन की टीम दूसरे और जयपुर पिंक पैंथर्स तीसरे पायदान पर है। तमिल थलाइवाज चौथे और दबंग दिल्ली पांचवें नंबर पर है।
पहले हफ्ते के दौरान कई सारे खिलाड़ियों ने भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिन-जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन पहले हफ्ते के दौरान अच्छा रहा, उनको हमने अपनी ‘टीम ऑफ द वीक‘ में शामिल किया है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से खिलाड़ी इस टीम ऑफ द वीक का हिस्सा हैं।
रेडर्स
1. अर्जुन देशवाल (3 मैच 37 प्वॉइंट्स)
जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल अभी तक सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल मिलाकर 3 मैच पहले हफ्ते के दौरान खेले और 37 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं। अर्जुन देशवाल की टीम को अभी तक तीन में से दो मैच में जीत मिली है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
2. पवन कुमार सहरावत (3 मैच 29 प्वॉइंट्स)
तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन कुमार सहरावत भी पहले हफ्ते की टीम ऑफ द वीक में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। भले ही उनकी टीम को अभी तक मात्र एक ही जीत मिली है लेकिन पवन सेहरावत का खुद का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर 29 प्वॉइंट अभी तक लिए हैं और दूसरे सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं।
3. परदीप नरवाल (3 मैच 28 प्वॉइंट्स)
बेंगलुरू बुल्स के दिग्गज रेडर परदीप नरवाल इस सीजन अपने पुराने फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने यूपी योद्धा के खिलाफ मैच में अकेले 17 प्वॉइंट लिए थे और भले ही उनकी टीम को लगातार हार मिली है लेकिन परदीप नरवाल का खुद का प्रदर्शन काफी ज्यादा अच्छा रहा है।

डिफेंडर्स
4. सुमित सांगवान (लेफ्ट कॉर्नर)
लेफ्ट कॉर्नर की पोजिशन पर पहले हफ्ते की टीम ऑफ द वीक में यूपी योद्धा के सुमित सांगवान को जगह मिली है। उन्होंने अभी तक मात्र तीन ही मैचों में 14 प्वॉइंट हासिल किए हैं। बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ सुमित ने अकेले 9 प्वॉइंट लिए थे। हर एक मैच में उनका योगदान काफी ज्यादा अहम रहा है। वो इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
5. गौरव खत्री (राइट कॉर्नर)
पुनेरी पलटन के राइट कॉर्नर स्पेशलिस्ट गौरव खत्री ने भी कमाल का परफॉर्मेंस दिया है। उन्होंने हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ पहले मैच में अकेले 7 प्वॉइंट लिए थे। इसके बाद पटना पाइरेट्स के खिलाफ छह और तमिल थलाइवाज के खिलाफ एक प्वॉइंट लिया था। कुल मिलाकर तीन मैचों में 14 प्वॉइंट गौरव खत्री ले चुके हैं।
6. सुरिंदर देहाल (कवर)
बेंगलुरू बुल्स को भले ही तीन मैचों में लगातार हार मिल चुकी है लेकिन डिफेंस में उनके लिए सुरिंदर देहाल ने काफी प्रभावित किया है। उन्होंने अभी तक तीन मैचों में आठ प्वॉइंट लिए हैं। सुरिंदर ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में हाई फाइव लगाया था। इसी वजह से पहले हफ्ते की टीम ऑफ द वीक में उन्हें जगह मिली है।
7. अबिनेश नादराजन (राइट कवर)
पुनेरी पलटन के अबिनेश नादराजन को राइट कवर की पोजिशन के लिए टीम ऑफ द वीक में सेलेक्ट किया गया है। अबिनेश नादराजन ने पहले हफ्ते के दौरान कवर्स की पोजिशन में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल मिलाकर तीन मैचों में 7 प्वॉइंट हासिल किए हैं। पुनेरी पलटन को दो मैचों में जीत मिली और इस जीत में अबिनेश नादराजन की भूमिका काफी अहम रही थी।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.