टी20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट

भारत ने सबसे ज्यादा तीन बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को जीता है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2007 में हुई थी। पहले वर्ल्ड कप को भारत ने अपने नाम किया था और तब से हर दो साल के अंतराल में इस धमाकेदार टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है।
अब तक टी20 वर्ल्ड कप के 10 संस्करण खेले जा चुके हैं और 6 टीमों ने अलग-अलग मौकों पर इस खिताब को जीता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन टीमों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के खिताब को सबसे ज्यादा बार जीता है।
6. ऑस्ट्रेलिया- 1 बार

वनडे वर्ल्ड कप की सबसे सफलतम टीम ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादा कामयाबी हाथ नहीं लगी। 6 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में जीत का परचम लहाराया।
उन्होंने यूएई में खेले गए इस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने 14 साल बाद फटाफट क्रिकेट के इस महाकुंभ को अपने नाम कर अपने आईसीसी वर्ल्ड कप कैबिनेट में पहली टी20 ट्रॉफी को सजाया।
5. श्रीलंका- 1 बार

क्रिकेट जगत में पिछले कुछ साल में अपने खेल के स्तर में जबरदस्त गिरावट को देखने वाली श्रीलंकाई टीम एक वक्त सबसे मजबूत टीम में से एक थी। श्रीलंका ने साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में श्रीलंका ने भारत जैसी मजबूत टीम को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। उनके खाते में इकलौती टी20 ट्रॉफी है।
4. पाकिस्तान- 1 बार

विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट का भी बड़ा नाम रहा है। वनडे वर्ल्ड कप में 1992 में एक बार खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में भी 1 ट्रॉफी अपने नाम की है। साल 2009 में खेले गए दूसरे ही टी20 वर्ल्ड कप को पाकिस्तान ने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर जीता था।
पाकिस्तान ने 1 खिताब अपने नाम किया तो साथ ही वो 2 बार उपविजेता भी रहे हैं, जब साल 2007 में वो भारत से फाइनल हारे तो इसके बाद 2022 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हार मिली।
3. इंग्लैंड- 2 बार

इंग्लैंड को भले ही वनडे वर्ल्ड कप जीतने में 44 साल का इंतजार करना पड़ा हो, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने तीसरे ही एडिशन में सफलता हासिल कर ली। इंग्लिश टीम ने साल 2010 में खेले गए वर्ल्ड कप को पहली बार जीता, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को मात दी।
इसके बाद इंग्लैंड ने 2022 के पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर कब्जा किया। इंग्लैंड की टीम 2 बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है, तो वहीं 2016 में उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था।
2. वेस्टइंडीज- 2 बार

टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक टीमों में से एक वेस्टइंडीज ने अपने नाम 2-2 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी कर रखी है। विंडीज टीम टी20 फॉर्मेट की सबसे स्पेशलिस्ट मानी जाती है और उन्होंने साल 2012 और 2016 में 2 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। इस टीम ने डैरेन सैमी की कप्तानी में ये दोनों ही वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए हैं। जहां उन्होंने 2012 में श्रीलंका को हराकर फाइनल जीता, तो वहीं 2016 में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 4 छक्के लगाकर मात दी और खिताब पर कब्जा किया।
1. भारत- 3 बार

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला टूर्नामेंट साल 2007 में खेला गया, तब किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि नए कप्तान एमएस धोनी के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा करेगी। लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट को चौंकातें हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। यहां पर भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को फाइनल मैच में हराकर पहली बार खिताब को जीता।
वहीं दूसरा खिताब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने अपने नाम किया, जब उन्होंने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन संस्करण जीतने वाली भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय टीम, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बाद दो बार ICC T20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई थी।
अब 2026 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम, तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम और अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.