Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: टॉप 4 में जगह बनाने वाली सभी टीमों की लिस्ट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :October 23, 2025 at 10:12 PM
Modified at :October 23, 2025 at 10:12 PM
PKL 12: टॉप 4 में जगह बनाने वाली सभी टीमों की लिस्ट

PKL 12 के टॉप 4 में अब तक केवल दो टीमों ने जगह बनाई है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का नॉकआउट चरण पास आता जा रहा है। 29 अगस्त से शुरू हुआ टूर्नामेंट अब अपने आखिरी पड़ाव में प्रवेश कर गया है। जैसा की आप जानते ही होंगे इस बार प्लेऑफ के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव हुआ था, जिसकी वजह से इस बार 6 की जगह 8 टीम अगले स्टेज में प्रवेश करेंगी। 23 अक्टूबर को लीग स्टेज के समापन तक सभी आठ टीम सामने आ चुकी होंगी।

पीकेएल 12 में पांच से आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच प्ले-इन मुकाबले खेले जाएंगे, जो 25 अक्टूबर को होंगे। प्ले-इन में खेलने वाली टीमों की तुलना में टॉप-4 में रहने वाली टीमों के लिए फाइनल की राह कुछ हद तक आसान होगी। बता दें टॉप चार टीमें सीधा प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएंगी।

वहीं पॉइंट्स टेबल में पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सीधे क्वालीफायर 1 में पहुंच जाएंगी और विजेता टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को मिनी क्वालीफायर खेलना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी टीमें टॉप 4 में जगह बना चुकी हैं।

टॉप 4 में जगह बनाने वाली टीमों की लिस्ट-

पुनेरी पलटन

PKL 12: Puneri Paltan secure place in top 4 by dismantling Dabang Delhi
Puneri Paltan in action

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन की चैंपियन पुनेरी पलटन इस सीजन गजब की फॉर्म में है। बता दें पुनेरी ने अपने लीग स्टेज के 18 मैचों में से 13 जीते हैं। पुनेरी इस समय पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है और टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। क्वालीफायर 1 में उनका सामना दबंग दिल्ली से होगा।

दबंग दिल्ली

PKL 12: Ashu Malik's Dabang Delhi dominates Bengaluru Bulls in their opening contest
Dabang Delhi in action

PKL 12 के लीग स्टेज में प्रत्येक टीम 18 मैच खेलेगी। दबंग दिल्ली ने अब तक अपने 18 मैचों में से 13 जीते हैं, जिससे उनके अभी 26 अंक हैं। बता दें दिल्ली टॉप 8 के बाद अब टॉप चार में भी अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं क्वालीफायर 1 में भी उनका खेलना तय है, जहां वे पुनेरी पलटन से भिड़ेंगे।

बेंगलुरु बुल्स

बेंगलुरु बुल्स के सीजन की शुरुआत काफी खराब रही थी लेकिन टीम में कुछ बड़े बदलाव के साथ उन्होंने जबरदस्त वापसी की। बेंगलुरु की टीम फ़िलहाल 18 मैचों में 11 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। बता दें बुल्स ने टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उनकी नजर ट्रॉफी जीतने पर होगी।

तेलुगु टाइटंस

पिछले कुछ सीजन से काफी औसत प्रदर्शन करने वाली तेलुगु टाइटंस की टीम इस सीजन काफी बेहतर खेल रही है। सीजन 11 में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकने के बाद मौजूदा सीजन में टाइटंस ने 18 मैचों में 10 जीत दर्ज की है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं। बता दें टाइटंस ने टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पीकेएल 12 का फाइनल कब है?

पीकेएल 12 का फाइनल 31 अक्टूूबर को है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.