Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए तेलुगु टाइटंस का पूरा शेड्यूल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :September 20, 2024 at 3:19 PM
Modified at :September 20, 2024 at 3:20 PM
PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए तेलुगु टाइटंस का पूरा शेड्यूल

तेलुगु टाइटंस में इस बार कई अनुभवी ऑलराउंडर भरे पड़े हैं।

तेलुगु टाइटंस का प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में पहला मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। सीजन के सबसे पहले मैच में इस टीम का सामना बेंगलुरु बुल्स से होगा और टाइटंस अपना आखिरी मैच 20 दिसंबर को खेलेंगे। तेलुगु टाइटंस ने इस बार भी पवन सहरावत के ऊपर बहुत बड़ा दांव खेला है, लेकिन 11वें सीजन में इस टीम की सबसे मजबूत कड़ी ऑलराउंडर खिलाड़ी कहे जा सकते हैं।

पीकेएल 11 के ऑक्शन से पूर्व तेलुगु टाइटंस ने ओमकार पाटिल, प्रफुल जावारे और संजीवी एस जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को रिटेन किया था, वहीं पवन पर ऑक्शन में FBM कार्ड खेला गया। पिछले सीजन टाइटंस का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा और बेकार टीम कॉम्बिनेशन के चलते पवन की कप्तानी में यह टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी।

11वें सीजन की बात करें तो टीम के पास विजय मलिक और संजीवी एस जैसे टॉप ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वहीं पवन सहरावत ने भी खुद को इस बार ऑलराउंडरों की सूची में शामिल किया था। रेडिंग का भार मनजीत, ओमकार पाटिल और प्रफुल जावारे समेत अन्य युवाओं पर होगा। वहीं डिफेंस में खुद पवन, संजीवी एस, मिलाद जब्बारी और विशेष रूप से कृष्णा ढुल के आने से टाइटंस के डिफेंस में जान आ गई है। तो चलिए ऐसे में आगामी सीजन के लिए यहां हम आपको तेलुगु टाइटंस के पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं।

पीकेएल सीजन 11 के लिए तेलुगु टाइटंस का शेड्यूल:

हैदराबाद लेग

  • 18 अक्टूबर – तेलुगु टाइटंस vs बेंगलुरु बुल्स
  • 19 अक्टूबर – तेलुगु टाइटंस vs तमिल थलाइवाज
  • 22 अक्टूबर – तेलुगु टाइटंस vs जयपुर पिंक पैंथर्स
  • 26 अक्टूबर – तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली
  • 28 अक्टूबर – तेलुगु टाइटंस vs पटना पाइरेट्स
  • 2 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs बेंगलुरु बुल्स
  • 6 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs तमिल थलाइवाज
  • 9 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs पुनेरी पलटन

नोएडा लेग

  • 18 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स
  • 20 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs यू मुम्बा
  • 14 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs यूपी योद्धा
  • 21 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs बंगाल वॉरियर्स
  • 23 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जायंट्स
  • 28 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs यू मुम्बा
  • 30 नवंबर – तेलुगु टाइटंस vs जयपुर पिंक पैंथर्स

पुणे लेग

  • 4 दिसंबर – तेलुगु टाइटंस vs यूपी योद्धा
  • 7 दिसंबर – तेलुगु टाइटंस vs बंगाल वॉरियर्स
  • 14 दिसंबर – तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जायंट्स
  • 9 दिसंबर – तेलुगु टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स
  • 12 दिसंबर – तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली
  • 18 दिसंबर – तेलुगु टाइटंस vs पटना पाइरेट्स
  • 20 दिसंबर – तेलुगु टाइटंस vs पुनेरी पलटन

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.