Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: जोगिंदर नरवाल ने आशु मलिक की चोट पर दिया बड़ा बयान, फजल अत्राचली ने भी दबंग दिल्ली की लगातार जीत का बताया कारण

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :September 18, 2025 at 8:27 PM
Modified at :September 18, 2025 at 8:27 PM
PKL 12: जोगिंदर नरवाल ने आशु मलिक की चोट पर दिया बड़ा बयान, फजल अत्राचली ने भी दबंग दिल्ली की लगातार जीत का बताया कारण

तेलुगु टाइटंस को हराकर दबंग दिल्ली PKL 12 के पाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में दबंग दिल्ली का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम लगातार छह मैच जीत चुकी है और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है। टीम ने बुधवार को खेले गए मैच में तेलुगु टाइटंस को 33-29 से हराया।

इस मैच में दिल्ली के डिफेंडर्स ने अपना कमाल दिखाया और इसी वजह से तीन क्वार्टर तक पीछे होने के बावजूद दिल्ली ने आखिर में जाकर मैच अपने नाम कर लिया। आशु मलिक इंजरी का शिकार थे लेकिन बाकी रेडर्स ने लगातार पॉइंट लाकर उसकी भरपाई कर दी।

आशु की इंजरी के बावजूद हम मुकाबला जीते – जोगिंदर नरवाल

दबंग दिल्ली के कोच जोगिंदर नरवाल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी टीम की जीत को लेकर प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक अगर आशु मलिक चोटिल ना होते तो मैच इतना टफ ना होता।

उन्होंने कहा “ आशु को थोड़ी इंजरी है। इसी वजह से मैच इतना टफ हो गया। हालांकि इसके बावजूद डिफेंस और रेडर्स ने अच्छा खेल दिखाया। टीम ने कमबैक करते हुए जीत हासिल की और इससे मैं बहुत खुश हूं। मैं गेम के दौरान काफी इन्वॉल्व रहता हूं। ऐसा लगता है कि जैसे मैं ही खेल रहा हूं। इसी वजह से रेफरी की डांट पड़ जाती है।“

फजल अत्राचली ने दबंग दिल्ली की लगातार 6 जीत का बताया कारण

दबंग दिल्ली ने लगातार छठा मुकाबला अपने नाम कर लिया है और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है। टीम के दिग्गज डिफेंडर फजल अत्राचली ने बताया कि दबंग दिल्ली की इस सफलता का राज क्या है।

उन्होंने कहा “टीम लगातार छह मैच जीत चुकी है और मैं इससे काफी खुश हूं। हमारी टीम काफी अच्छी है और हमारे कोच भी एकदम मास्टरमाइंड हैं। वो जो प्लान बनाकर देते हैं वो हमेशा सफल होता है। किसी मैच में हमारे रेडर्स चलते हैं तो किसी मैच में हमारे डिफेंडर्स बढ़िया काम करते हैं। हमारी टीम में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है और इसी वजह से यह इतनी खतरनाक टीम है। हमारे कोच जो हैं वो भी पीकेएल खेल चुके हैं और यह टूर्नामेंट दुनिया के बाकी टूर्नामेंट्स से काफी अलग है।“

अपनी डिफेंस की तिकड़ी से खुश हुए जोगिंदर नरवाल

दबंग दिल्ली के लिए उनके डिफेंडर्स ने काफी बेहतरीन खेल दिखाया। फजल अत्राचली और सौरभ नांदल ने हाई-फाइव लगाया और सुरजीत सिंह ने 4 पॉइंट लिए। कोच जोगिंदर नरवाल अपनी डिफेंस की तिकड़ी से काफी खुश दिखे।

उन्होंने कहा “सुरजीत सिंह, सौरभ नांदल और फजल अत्राचली तीनों ही काफी सीनियर खिलाड़ी हैं। मैंने आज फजल को पहले ही बोल दिया था कि आपको 40 मिनट  मैट के अंदर ही रहना है, मैट के बाहर नहीं आना है। तीनों ही हमारे डिफेंडर्स ने जो प्लान था, उसके हिसाब से आज काम किया। फजल मेरी एक-एक बात सुनते हैं और काफी अनुशासन में रहते हैं।“

अक्षित के सुपर रेड को लेकर फजल अत्राचली की प्रतिक्रिया

फजल अत्राचली ने अक्षित के सुपर रेड को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक दिल्ली टीम की खूबसूरती यही है कि कोई ना कोई रेडर चलता जरूर है। उन्होंने कहा “मैं अक्षित से कहने वाला था कि आखिरी के तीन सेकेंड बचे हैं। कबड्डी का खेल इसी वजह से इतना एंटरटेनिंग होता है कि इसमें पता नहीं होता कि लास्ट में कब क्या हो जाए। इससे यह भी पता चलता है कि दबंग दिल्ली की टीम कितनी बेहतरीन है। इस मैच में आशु नहीं चले तो नीरज नरवाल, अजिंक्य पवार और अक्षित ने अपना काम बखूबी किया।“

युवा रेडर्स ने अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई – जोगिंदर नरवाल

दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक चोटिल थे लेकिन बाकी रेडर्स ने उनकी कमी बिल्कुल नहीं खलने दी। इससे कोच जोगिंदर नरवाल काफी खुश दिखे।

उन्होंने कहा “मैंने मैच से पहले ही बोल दिया था कि यह मानकर चलो कि आज आशु मलिक टीम के पास नहीं हैं। नीरज नरवाल और अजिंक्य पवार थे और दोनों को अपनी जिम्मेदारी उठानी थी। उन्होंने मुझसे बोला था कि सर आप चिंता ना करो हम बेहतर करेंगे। जब सीनियर खिलाड़ी टीम में होते हैं तो फिर वो रेडर्स को अच्छी तरह से समझाकर भेजते हैं। मैं अपने रेडर्स से काफी खुश हूं। नीरज जब एक रेड में तीन पॉइंट लेकर आए तो वहीं से हमारी टीम का मनोबल बढ़ गया।“

तेलुगु टाइटंस के कोच ने अपने प्लेयर्स पर साधा निशाना

तेलुगु टाइटंस के हेड कोच कृष्ण कुमार हूडा अपनी टीम की हार से काफी नाराज दिखे। उन्होंने प्लेयर्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि खेलना इन्हें है और मैं मैदान में नहीं उतर सकता।

कोच ने कहा “कोई ना कोई खिलाड़ी गलती कर बैठता है और हम जीता हुआ मैच हार जाते हैं। हम बिल्कुल फेल हो गए। तीन क्वार्टर तक हम आगे थे लेकिन आखिर में आकर मैच हाथ से जाने दिया। मैं अंदर जाकर कुछ नहीं कर सकता। खेलना तो खिलाड़ियों को ही है।“

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली लगातार छह जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

PKL 12 के 19वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स ने 19वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.