WWE SmackDown (सितंबर 20, 2024) में होंगी ये तीन बड़ी चीजें

इस हफ्ते काफी जबरदस्त चीजें देखने को मिल सकती हैं।
WWE फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (SmackDown) का 20 सितंबर, 2024 को होने वाला एपिसोड संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गोल्डन 1 सेंटर से लाइव प्रसारित किया जाएगा। चूंकि, बैड ब्लड इवेंट के आगाज में अब ज्यादा समय बचा नहीं है, ऐसे में इस हफ्ते के एपिसोड से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
WWE ने पहले ही इस हफ्ते के शो के लिए कुछ दिलचस्प मैच और सेगमेंट बुक कर दिए हैं। तो चलिए आगामी एपिसोड से पहले यहां हम आपको इस हफ्ते के एपिसोड में होने वाली तीन बड़ी चीजों के बारे में बताते हैं।
3. बेली और नाओमी के लिए करो या मरो वाला मुकाबला
पिछले हफ्ते स्मैकडाउन पर, नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रैटन ने बेली और नाओमी को इस हफ्ते एक टैग टीम मैच के लिए चुनौती दी। हालांकि, नाया ने इस मैच में एक शर्त जोड़ी दी, उन्होंने कहा की बेली और नाओमी में से जो भी उन्हें या टिफनी को पिन करेगा उसे बैड ब्लड में एक चैंपियनशिप मैच का मौका मिलेगा।
लेकिन अगर ये मैच वो और टिफनी जीत जाती हैं, तो ऐसे में बेली और नाओमी को स्मैकडाउन छोड़कर जाना पड़ेगा। अब इस हफ्ते ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या नाओमी या बेली टाइटल शॉट हासिल करने के लिए जैक्स या स्ट्रैटन को पिन करने में सफल हो पाते हैं। या फिर उन्हें स्मैकडाउन को छोड़कर जाना पड़ता है।
2. मिल सकता है नया यूएस चैंपियन
पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में, एंड्राडे ने कार्मेलो हेस को हराया, इस जीत के साथ ही वह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर बन गए। अब इस हफ्ते वह एलए नाइट से यूएस टाइटल के लिए भिड़ेंगे। ये दोनों ही स्टार्स स्मैकडाउन के टॉप स्टार्स में से एक है। ऐसे में ये तो तय है कि दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी। हालांकि, इस भिड़ंत में कौन बाजी मारता है और मैच के बाद किसके हाथ यूएस टाइटल रहता है ये देखने वाली बात होगी।
1. रोमन रेंस और कोडी रोड्स एक साथ आएंगे नजर
रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ और न्यू ब्लडलाइन से बदला लेने के लिए पिछले हफ्ते धमाकेदार वापसी की, और कोडी रोड्स को भी ब्लडलाइन के हाथों से बचाया। आप जानते ही होंगे पिछले हफ्ते रोमन और कोडी ने साथ मिलकर ब्लडलाइन को सबक सिखाया। यही कारण है कि बैड ब्लड के लिए एक टैग टीम मैच का ऐलान कर दिया गया। जहां रोमन और कोडी की भिड़ंत सोलो और जैकब फाटू से होगी।
बैड ब्लड में इस टैग टीम मैच से पहले, इस हफ्ते ये दोनों ही स्टार्स स्मैकडाउन पर मौजूद रहेंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते भी ये दोनों एक साथ धमाल मचा सकते हैं। अब क्या होगा और कौन किस पर भारी पड़ेगा! इसका पता तो आगामी एपिसोड में ही चलेगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.