Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच बड़ी चीजें जो Roman Reigns आकर WWE SummerSlam 2024 में कर सकते हैं

Published at :July 24, 2024 at 4:45 PM
Modified at :July 24, 2024 at 4:45 PM
Post Featured Image

(Courtesy : WWE)

Neeraj Sharma


रेसलमेनिया 40 में चैंपियनशिप हारने के बाद Roman Reigns ब्रेक पर चले गए थे।

WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) के आयोजन में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और उम्मीद की जा रही है कि यह इवेंट बहुत धमाकेदार और यादगार रहने वाला है। अभी तक कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से लेकर सीएम पंक (CM Punk) और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) जैसे टॉप सुपरस्टार्स के मैचों का ऐलान किया जा चुका है। मगर इस बीच रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की उम्मीद भी जताई जा रही है।

रोमन रेंस WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद ब्रेक पर चले गए थे। उसके बाद द ब्लडलाइन के अंदर काफी चीजें हुई हैं, जिनमें से पॉल हेमन पर हुआ अटैक भी एक रहा। ऐसे में आइए उन पांच चीजों के बारे में जानते हैं, जो रोमन रेंस WWE SummerSlam 2024 में आकर कर सकते हैं।

5. सोलो सिकोआ को कन्फ्रंट कर सकते हैं

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने द ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया है और खुद ट्राइबल चीफ की गद्दी पर बैठ गए हैं। उन्हें टामा टोंगा, टांगा लोआ और जैकब फाटू का साथ मिल रहा है और इन तीनों ने मिलकर द ब्लडलाइन की लीगेसी को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। ऐसे में रोमन रेंस वापस आकर सोलो सिकोआ को कन्फ्रंट करते हुए द ब्लडलाइन को वापस लेने का दावा ठोक सकते हैं। इस कन्फ्रंटेशन सैगमेंट के जरिए 2 भाइयों के बीच धमाकेदार स्टोरीलाइन की नींव रखी जा सकेगी।

4. कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ मैच के दौरान बड़ी स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं

रोमन रेंस की वापसी की खबरें चरम पर हैं, लेकिन तब क्या होगा जब वो अगर SummerSlam 2024 में फिजिकल अपीयरेंस ना दें। आगामी पे-पर-व्यू इवेंट में सोलो सिकोआ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स को चैलेंज करने वाले हैं। चूंकि कोडी को कमजोर दिखाना कंपनी को भारी पड़ सकता है, ऐसे में रोमन बड़ी स्क्रीन पर नजर आकर सिकोआ को सबकुछ ठीक करने का मौका दे सकते हैं। इससे सिकोआ का ध्यान भटक सकता है और मौके का फायदा उठाकर रोड्स जीत दर्ज कर सकते हैं।

3. सैथ रॉलिंस को टारगेट कर सकते हैं

यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि ट्राइबल चीफ किरदार में रहते रोमन रेंस को कभी सैथ रॉलिंस के साथ स्टोरीलाइन नहीं दी गई है। हालांकि Royal Rumble 2022 में उनकी भिड़ंत हुई, लेकिन उसके बाद दोनों अलग राह पर आगे बढ़े। वहीं WrestleMania 40 के बिल्ड-अप में जब कोडी रोड्स को ट्राइबल चीफ के चैलेंजर के रूप में बिल्ड किया जा रहा था तब रॉलिंस ने रोड्स का साथ दिया था।

इस बीच WrestleMania के चैंपियनशिप मैच में रॉलिंस का दखल भी कहीं ना कहीं रोमन रेंस की हार का कारण बना था। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि SummerSlam 2024 में वापस आकर रोमन रेंस, रॉलिंस को टारगेट करते हुए उनसे अपना बदला पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं।

2. कोडी रोड्स को निशाना बना सकते हैं

वो कोडी रोड्स ही थे, जिन्होंने WrestleMania 40 में रोमन रेंस के 1,316 दिनों तक चले टाइटल रन का अंत किया था। दरअसल वो द अमेरिकन नाइटमेयर ही थे, जो द ब्लडलाइन के बिखरने का कारण बने। यानी आसान शब्दों में कहें तो कोडी रोड्स के कारण रोमन रेंस और उनके ग्रुप का डाउनफॉल शुरू हुआ था। इसलिए ट्राइबल चीफ बदला लेने और अपनी चैंपियनशिप को दोबारा जीतने के लिए SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स को टारगेट बना सकते हैं।

1. Roman Reigns और पॉल हेमन एकसाथ वापस आ सकते हैं

सोलो सिकोआ ने भरपूर प्रयास किया कि वो पॉल हेमन को अपना वाइज़मैन बना लें, लेकिन हेमन लगातार सिकोआ को अपना ट्राइबल चीफ स्वीकारने से इनकार करते रहे। बात इस कदर आगे बढ़ गई थी कि सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन पर खतरनाक अटैक कर दिया था। उस अटैक के बाद पॉल हेमन को भी टीवी पर नहीं देखा गया है। ऐसा बहुत हद तक संभव है कि रोमन रेंस और पॉल हेमन एकसाथ वापस आकर ऑरिजिनल ब्लडलाइन के रियूनियन के संकेत दे सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement