Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: तीन चीजें जो राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ ठीक करनी होंगी

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 28, 2026 at 5:59 PM
Modified at :April 28, 2026 at 6:00 PM
IPL 2026: तीन चीजें जो राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ ठीक करनी होंगी

(Courtesy : IPL)

10 पॉइंट्स के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा, ये मुकाबला महाराजा यादवेन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहांं पंजाब की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स का सफर अब तक उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

अंक तालिका की बात करें तो पंजाब इस समय शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते हुए फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में ये मैच राजस्थान के लिए काफी अहम बन जाता है, क्योंकि एक ओर हार उन्हें मुश्किल में डाल सकता है।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन चीजों के बारे में बताते हैं, जो राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए ठीक करनी होंगी।

रियान पराग का फॉर्म

राजस्थान की सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान रियान पराग का फॉर्म है। मौजूदा सीजन में रियान अपने बल्ले से वह दम नहीं दिखा पा रहे हैं जिसकी टीम को उम्मीद है। बतौर कप्तान 8 मैचों में केवल 88 रन बनाना बेहद निराशाजनक बात है।

हालांकि, फॉर्म का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को उनके साथ काम करना होगा। उन्हें यह तय करना होगा कि रियान का बैटिंग ऑर्डर क्या हो और उन्हें नेट्स में उन गेंदबाजों के खिलाफ विशेष अभ्यास करना होगा, जिनसे उन्हें परेशानी हो रही है।

डेथ ओवर्स में गेंदबाजी

पिछले कुछ मुकाबलों में राजस्थान के गेंदबाजों की डेथ ओवर्स में गेंदबाजी काफी चिंताजनक रही है। विपक्षी टीमों के खिलाफ उनकी इकॉनमी 11.5 से अधिक हो गई है, जो टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में बहुत महंगी है।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी लाइनअप काफी आक्रामक है, इसलिए राजस्थान के गेंदबाजों को अंत के ओवर्स में यॉर्कर और धीमी गति की गेंदों का चतुराई से इस्तेमाल करना होगा। अगर वे पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके, तो मैच हाथ से निकल सकता है।

फील्डिंग में निरंतरता

किसी भी बड़ी जीत के लिए टीम का फील्डिंग में चुस्त होना बहुत जरूरी है, लेकिन राजस्थान ने हाल के मैचों में कुछ आसान कैच छोड़कर और मिस-फील्डिंग के जरिए मैच गंवाए हैं। आज सभी खिलाड़ियों को फील्डिंग में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

पंजाब के बल्लेबाज किसी भी गलती का फायदा उठाने में माहिर हैं, इसलिए राजस्थान के खिलाड़ियों को शुरुआत से ही पूरी एकाग्रता और टीम वर्क के साथ खेलना होगा।

आज का मैच राजस्थान के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। अगर टीम इन तीनों क्षेत्रों में खुद को बेहतर कर लेती है, तो पंजाब के विजय रथ को रोकना नामुमकिन नहीं होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.