Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

चार बड़ी चीजें जो John Cena को WWE रिटायरमेंट से पहले जरूर करनी चाहिए

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :July 11, 2024 at 5:29 PM
Modified at :July 11, 2024 at 5:29 PM
चार बड़ी चीजें जो John Cena को WWE रिटायरमेंट से पहले जरूर करनी चाहिए

(Courtesy : WWE)

मनी इन द बैंक 2024 में John Cena ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था।

WWE Money in the Bank 2024 में जॉन सीना (John Cena) की वापसी को देख फैंस झूम उठे थे। कुछ ही पलों बाद उन्होंने बताया कि वो रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं, तो फैंस के चेहरे पर निराशा छा गई थी। जॉन का कहना था कि वो अगले साल रॉयल रंबल (Royal Rumble), एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) में आएंगे और रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे।

जॉन सीना ने अपने जीवन के करीब 22 साल प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री को समर्पित किए हैं और इस लंबे सफर में ढेरों ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। खैर अब उनके रिटायर होने में एक साल भी बाकी नहीं रह गया है। तो चलिए उन चीजों पर नजर डालते हैं जो जॉन सीना को रिटायर होने से पहले जरूर करनी चाहिए।

4. 17वां वर्ल्ड टाइटल

जॉन सीना 16 बार WWE चैंपियन बने हैं और सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के मामले में वो अभी दिग्गज रेसलर रिक फ्लेयर के बराबर हैं। फ्लेयर का रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रचने के लिए द चैम्प को एक और वर्ल्ड टाइटल की जरूरत है। जॉन खुद कह चुके हैं कि Royal Rumble मैच को जीतकर 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए दावेदारी पेश की जा सकती है। वैसे भी यदि जॉन इतिहास में सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैंपियन के रिकॉर्ड के साथ रिटायर होते हैं तो इससे अच्छी बात उनकी लीगेसी के लिए कोई दूसरी नहीं हो सकती।

3. सोलो सिकोआ और द ब्लडलाइन से बदला

जॉन सीना जब आखिरी बार किसी पे-पर-व्यू इवेंट में फाइट करने आए तब उन्हें Crown Jewel 2023 में सोलो सिकोआ के खिलाफ एकतरफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि Fastlane 2023 में उनकी और एलए नाइट की जोड़ी ने जिमी उसो और सोलो सिकोआ की टीम को मात दी थी, मगर जॉन अब भी Crown Jewel की उस एकतरफा हार को भूले नहीं होंगे।

ऐसी हार जॉन के महान करियर पर एक धब्बे की तरह है और इसे मिटाने के लिए उन्हें सिकोआ से बदला जरूर लेना चाहिए। चूंकि सोलो सिकोआ इस समय ट्राइबल चीफ बन चुके हैं, इसलिए मौजूदा समय में उनके खिलाफ जीत जॉन सीना के लिए पहले से कहीं अधिक यादगार साबित हो सकती है।

2. ग्रैंड स्लैम चैंपियन

जॉन सीना अपने करियर में 13 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, 3 बार WWE चैंपियन होने के अलावा 3 बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। उन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर में 4 बार टैग टीम चैंपियनशिप, वो 2 बार Royal Rumble और एक बार Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट विजेता बनने में भी सफल रहे हैं।

उन्होंने कई महान रेसलर्स के साथ रिंग शेयर की और उन्हें हराया भी है, लेकिन अब तक ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त नहीं कर सके हैं। उन्हें ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के लिए WWE इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप जीतने की आवश्यकता है, जो अभी सैमी जेन के पास है। WWE को भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जॉन जैसा महान रेसलर ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने की उपलब्धि से वंचित ना रह जाए।

1. कोडी रोड्स को सौंपें अपनी विरासत

दरअसल जॉन सीना कई तरीकों से अपनी विरासत कोडी रोड्स के हाथों में सौंप सकते हैं, लेकिन इसमें रैंडी ऑर्टन का शामिल होना चार चांद लगा सकता है। पिछले कुछ महीनों में ऑर्टन की आंखें कई बार कोडी रोड्स की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप बेल्ट को घूरती नजर आई हैं। इसके अलावा समय-समय पर उनके माइनर रिएक्शंस चर्चा का विषय बने रहे हैं।

यदि ऑर्टन, भविष्य में कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हैं। हील किरदार में वो रोड्स का बुरा हाल कर सकते हैं और तभी जॉन सीना की द अमेरिकन नाइटमेयर के बचाव में वापसी हो। इस एंगल को दिलचस्प बनाकर WWE एक शानदार फ्यूड की रचना कर सकती है, जिसके अंत में जॉन अपनी विरासत कोडी रोड्स के हाथों में सौंप सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.