Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE SmackDown (अप्रैल 26, 2024) में होंगी ये चार बड़ी चीजें

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 26, 2024 at 10:42 PM
Modified at :April 26, 2024 at 10:42 PM
WWE SmackDown (अप्रैल 26, 2024) में होंगी ये चार बड़ी चीजें

ड्राफ्ट नाइट 1 इस स्मैकडाउन एपिसोड में शुरु होगा।

फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (SmackDown) का 26 अप्रैल, 2024 का एपिसोड संयुक्त राज्य अमेरिका के सिनसिनाटी, ओहियो में हेरिटेज बैंक सेंटर से लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस सप्ताह का स्मैकडाउन WWE ड्राफ्ट नाइट 1 से शुरू होगा। बता दें बैकलैश 2024 इवेंट से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले ये स्मैकडाउन का आखिरी एपिसोड भी है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि WWE फ्राइडे नाइट SmackDown के 26 अप्रैल, 2024 एपिसोड के लिए क्या-क्या योजना बनाई गई है।

इस हफ्ते SmackDown एपिसोड में होंगी ये बड़ी चीजें:

ड्राफ्ट 2024 की होगी शुरूआत

WWE SmackDown Draft 2024

2024 WWE ड्राफ्ट नाइट 1 की शुरुआत इस शुक्रवार को स्मैकडाउन में होगी, जहां कुल 16 WWE सुपरस्टार्स को दोनों ब्रांड के लिए ड्राफ्ट किया जाएगा। चार राउंड के जरिए इन सुपरस्टार्स का शेकअप होगा, पहला सुपरस्टार स्मैकडाउन के लिए चुना जाएगा। आप जानते ही होंगे ड्राफ्ट से पहले ही स्मैकडाउन पूल की घोषणा WWE द्वारा कर दी गई थी, इस वजह से ड्राफ्ट और भी दिलचस्प हो गया है।

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग- कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स

WWE SmackDown (अप्रैल 26, 2024) में होंगी ये चार बड़ी चीजें

कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स WWE के आगामी इवेंट में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगे। फ्रांस में होने वाले बैकलैश इवेंट में कोडी अपना अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। चैंपियन बनने के बाद ये कोडी का पहला टाइटल डिफेंड होगा, अपने मैच से पहले स्मैकडाउन में ये दोनों कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। बता दें कॉन्ट्रैक्ट के अलावा ये तो तय है कि अपने मैच से पहले ये दोनों एक-दूसरे पर तंज जरूर कसेंगे।

द ब्लडलाइन देंगे खास संदेश

सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और पॉल हेमन के साथ इस हफ्ते यह बताने के लिए लाइव जरुर आएंगे कि उन्होंने केविन ओवेंस पर बेरहमी से हमला क्यों किया। अटकलों के अनुसार, केविन ओवेंस उनके सेगमेंट के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं। लेकिन एक बार फिर द ब्लडलाइन द्वारा उन पर हमला किया जाएगा, क्योंकि केविन अकेले होंगे।

सीएम पंक करेंगे स्मैकडाउन में वापसी

WWE CM Punk

सीएम पंक इस हफ्ते स्मैकडाउन पर वापसी करेंगे, जनवरी 2024 के बाद ब्लू ब्रांड में वह पहली बार आएंगे। चूंकि पंक ड्राफ्ट की दोनों रातों का हिस्सा होंगे, इसलिए उनसे इस साल के ड्राफ्ट इवेंट में एक प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद है। इसके अलावा पंक अपनी चोट और WWE में अपने आगे के प्लान के बारे में भी अपडेट दे सकते हैं। वहीं ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही उनकी राइवलरी को लेकर भी वह बड़ा बयान दे सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement