Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Raw में होने वाले Draft 2024 नाइट 2 में होंगी ये तीन बड़ी चीजें

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 29, 2024 at 6:53 PM
Modified at :April 29, 2024 at 6:53 PM
WWE Raw में होने वाले Draft 2024 नाइट 2 में होंगी ये तीन बड़ी चीजें

नाइट 2 के बाद दोनों ब्रांड के रोस्टर को 6 मई को फाइनल किए जाएंगे।

WWE (Draft 2024) की शुरुआत पिछले हफ्ते स्मैकडाउन एपिसोड से हुई, ड्राफ्ट नाइट 1 में कुल 23 सुपरस्टार्स को रॉ और स्मैकडाउन का हिस्सा बनाया गया। बता दें अब ड्राफ्ट नाइट 2 का आगाज रॉ (Raw) के 29 अप्रैल, 2024 के एपिसोड में होगा, जिसे कैनसस सिटी, मिसौरी के टी-मोबाइल सेंटर से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

इस समय हर एक WWE फैंस की नजर रॉ में होने वाले सुपरस्टार्स शेकअप पर है, क्योंकि रॉ ड्राफ्ट पिक्स में कई बड़े सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। इसके अलावा हमें कई रिटर्न्स भी देखने को मिल सकते हैं। बता दें रॉ में होने वाले जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ फैंस इस हफ्ते ड्राफ्ट नाइट 2 का लुफ्त भी उठा पाएंगे। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि WWE Draft 2024 नाइट 2 में कौन-कौन सी बड़ी चीजों का होना बिल्कुल तय है।

Raw में होने वाले Draft 2024 में होंगी ये बड़ी चीजें:

कई बड़े टैग टीम टूट और जुड़ सकते हैं

WWE ड्राफ्ट के इतिहास में, हमने आज तक कई बड़े और पसंदीदा ग्रुप को अलग होकर टूटते हुए देखा है, वहीं कुछ टैग टीम को एकजुट होते हुए भी देखा गया है। बता दें कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार नाइट 2 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। नाइट 2 के दौरान द जजमेंट डे, डैमेज CTRL, LWO या फिर प्राइड अलग हो सकती है, वहीं सैमी जेन और केविन ओवेंस की जोड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है। अब क्या होगा इसका फैसला तो ड्राफ्ट के दौरान ही होगा।

नाइट 1 की तुलना ज्यादा NXT स्टार्स को मिलेगा मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट

पहले यह बताया गया था कि NXT इस साल के ड्राफ्ट में प्रमुख भूमिका निभा सकता है। यानी की इस बार NXT स्टार्स के मेन रोस्टर में आने के अलावा कई मेन रोस्टर स्टार्स को भी बेहतर बनाने के लिए NXT वापस भेजा जा सकता है। हालांकि, नाइट 1 में हमें ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। हालांकि दो NXT स्टार्स (कार्मेलो हेस और कियाना जेम्स) को नाइट 1 में ड्राफ्ट के जरिए स्मैकडाउन और रॉ में भेजा गया। वहीं अब नाइट 2 में कई और NXT स्टार्स जैसे इल्जा ड्रैगुनोव, डी’एंजेलो फैमिली, कोरा जेड, लायरा वाल्कीरिया और अन्य कई स्टार्स के मेन रोस्टर में शामिल होने की उम्मीद कर सकते हैं।

ड्राफ्ट के दौरान कई WWE सुपरस्टार्स की हो सकती है वापसी

आप जानते ही होंगे कुछ बड़े WWE सुपरस्टार्स कई कारणों से लंबे समय से टेलीविजन से दूर हैं। लेकिन 2024 WWE ड्राफ्ट के दौरान उनकी टेलीविजन पर वापसी हो सकती है। बता दें ब्रॉन स्ट्रोमैन तो पहले से रॉ पर होने वाले ड्राफ्ट सुपरस्टार्स की लिस्ट में है और अब उनके साथ-साथ कई अन्य रिटर्न भी हमें देखने को मिल सकते हैं। जिनमें एलेक्सा ब्लिस, कार्मेला, वाइकिंग रेडर्स के एरिक और कई अन्य सुपरस्टार्स हो सकते हैं।

Raw में ड्राफ्ट के लिए उपलब्ध सुपरस्टार्स की लिस्ट:

अपोलो क्रूज, DIY (जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा), ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रॉन्सन रीड, कैंडिस लेरे-इंडी हार्टवेल, चेल्सी ग्रीन-पाइपर निवेन, सीएम पंक, द क्रीड ब्रदर्स, द डैमेज कंट्रोल, ड्रू मैकइंटायर, द फाइनल टेस्टामेंट, जियोवानी विंची, इम्पीरियम, जेड कार्गिल, द जजमेंट डे, केडन कार्टर-कटाना चांस, केविन ओवेंस, लिगाडो डेल फैंटासमा, LWO, नेओमी, नटालिया, न्यूकैच रिपब्लिक, द न्यू डे, ओडिसे जोन्स, प्रिटी डेड्लि, शिंस्के नाकामुरा, टीगन नॉक्स, द प्राइड, टिफनी स्ट्रैटन।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.