Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

टॉप 10 रेडर्स जिन्होंने PKL 12 में लिए हैं सबसे ज्यादा पॉइंट्स

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 1, 2025 at 7:02 PM
Modified at :November 1, 2025 at 7:02 PM
टॉप 10 रेडर्स जिन्होंने PKL 12 में लिए हैं सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

4 खिलाड़ियों ने PKL 12 में 200 से ज्यादा रेड पॉइंट्स लिए हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का अंत हो चुका है। दबंग दिल्ली ने फाइनल में पुनेरी पलटन को हराकर दूसरी बार खिताब जीता। PKL के इस सीजन में भी काफी रेडर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया और टीम की जीतों में अहम योगदान दिया।

PKL 12 में कुल मिलाकर चार खिलाड़ियों ने 200 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किये, जिसमें से एक खिलाड़ी के नाम 300 से ज्यादा रेड पॉइंट्स भी रहे। साथ ही टॉप 10 में रहने वाले सभी खिलाड़ियों ने सीजन में 150 से ज्यादा रेड पॉइंट्स लिए। आइये नजर डालते हैं उन टॉप 10 रेडर्स पर जिन्होंने प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा पॉइंट्स लिए हैं।-

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 152 पॉइंट

PKL 12: Ashu Malik helps Dabang Delhi remain undefeated; Bengal Warriorz suffer consecutive defeats
Ashu Malik in action

चैंपियन टीम दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने 14 मैचों में 152 रेड पॉइंट लिए और 10वें स्थान पर रहे। चोटिल होने के कारण आशु बीच के कुछ मैचों में नहीं खेल पाए जिसकी वजह से उन्हें टॉप 5 में जाने का मौका नहीं मिल पाया। जिन 14 मैचों में वह खेले, उसमें उन्होंने 8 बार सुपर 10 लगाया और टीम की शुरूआती जीतों में बड़ा योगदान दिया था।

9. शिवम पटारे (हरियाणा स्टीलर्स) – 155 पॉइंट

पिछले सीजन की विजेता टीम हरियाणा स्टीलर्स का प्रदर्शन इस बार कुछ ख़ास नहीं रहा। हालाँकि शुरुआती मैचों में उनका फॉर्म अच्छा था और उनकी जीत में सबसे बड़ा योगदान शिवम पटारे का रहा था।

शिवम ने 19 मैचों में 155 रेड पॉइंट लिए जिसमें उन्होंने 6 बार सुपर 10 लगाया। बाद के मैचों में उनका फॉर्म खराब हुआ और इसका असर हरियाणा के प्रदर्शन पर भी हुआ। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में शिवम संयुक्त आठवें स्थान पर रहे।

8. नितिन धनखड़ (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 155 पॉइंट

जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन धनखड़ ने रेडिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और 15 मैचों में 155 रेड पॉइंट के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर रहे। हालांकि, बीच के कुछ मैचों में नितिन भी नहीं खेल पाए थे और इस वजह से उन्हें भी टॉप 5 में जाने का मौका नहीं मिला। जयपुर की काफी जीत में उनका अहम योगदान रहा और उन्होंने इस दौरान 10 सुपर 10 लगाए।

7. आदित्य शिंदे (पुनेरी पलटन) – 159 पॉइंट

PKL 12 की रनर-अप पुनेरी पलटन की तरफ से रेडिंग में सबसे ज्यादा आदित्य शिंदे ने प्रभावित किया और उनकी तरफ से सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले खिलाड़ी रहे। आदित्य ने 18 मैचों में 8 सुपर 10 की मदद से 159 रेड पॉइंट लिए और सातवें स्थान पर लीग का अंत किया।

6. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 166 पॉइंट

PKL 12 में तेलुगु टाइटंस ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन क्वालीफ़ायर में पुनेरी पलटन के खिलाफ हार की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। तेलुगु टाइटंस के इस प्रदर्शन में कप्तान विजय मलिक का योगदान काफी ज्यादा रहा और उन्होंने 21 मैचों में 166 रेड पॉइंट लिए। इस दौरान विजय ने 7 बार सुपर 10 भी लगाया और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में छठे स्थान पर रहे।

5. अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 197 पॉइंट

बेंगलुरु बुल्स के लिए PKL 12 की सबसे बड़ी खोज अलीरेजा मिर्ज़ाइयां रहे। ईरान के बेहतरीन खिलाड़ी ने इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया और बुल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लिए। अलीरेजा ने 20 मैचों में 13 बार सुपर 10 लगाया और 197 रेड पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

4. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट

PKL 12: Arjun Deshwal shines as Tamil Thalaivas end second leg with win over Jaipur Pink Panthers
Arjun Deshwal in action

PKL 12 के बीच सीजन में विवादों के दौरान तमिल थलाइवाज ने पवन सहरावत को हटाकर अर्जुन देशवाल को कप्तान बनाया था। अर्जुन ने रेडिंग में टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद थलाइवाज की टीम टॉप 8 में जगह नहीं बना सकी। तमिल के कप्तान ने सीजन के 18 मैचों में 209 रेड पॉइंट लिए जिसमें उन्होंने 11 बार सुपर 10 लगाया और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में चौथे स्थान पर रहे।

3. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 230 पॉइंट

तेलुगु टाइटंस के PKL 12 में शानदार प्रदर्शन का सबसे बड़ा श्रेय उनके ऑलराउंडर भरत हूडा को जाता है। भरत ने लगातार मैचों में अपने अच्छे प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई लेकिन उन्हें फाइनल तक नहीं पहुंचा सके। उन्होंने 21 मैचों में 230 रेड पॉइंट लिए और इसमें 11 बार सुपर 10 भी लगाया। पिछले कुछ सीजन से खराब प्रदर्शन करने वाली तेलुगु का इस बार भरत के प्रदर्शन ने ही कायापलट किया।

2. देवांक (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट

PKL 12: Devank Dalal shines as Bengal Warriorz beat Patna Pirates in thrilling contest
Devank Dalal in action

PKL 12 से पहले बंगाल वॉरियर्स ने ऑक्शन में देवांक दलाल को अपनी टीम में शामिल करके कप्तान बनाया था और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से उस फैसले को सही भी साबित किया। लेकिन उनके लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद वॉरियर्स की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। देवांक का किसी भी और खिलाड़ी ने साथ नहीं दिया जिसकी वजह से बंगाल की टीम 18 में सिर्फ 6 मैच जीत सकी।

देवांक ने 16 मैचों में 15 बार सुपर 10 लगाया और 271 रेड पॉइंट के साथ सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में दूसरे स्थान पर रहे।

1. अयान (पटना पाइरेट्स) – 316 पॉइंट

Ayan Lohchab in action in PKL 12
Ayan Lohchab in action in PKL 12

पटना पाइरेट्स के अयान PKL 12 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने के मामले में टॉप पर रहे। उन्होंने 22 मैचों में सबसे ज्यादा 16 सुपर 10 की मदद से 316 रेड पॉइंट लिए और इस सीजन 300 से ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।

पटना की टीम टूर्नामेंट में एक समय आखिरी स्थान पर चल रही थी और उनका टॉप 8 में जाना लगभग असंभव था। लेकिन अयान ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न सिर्फ पटना को टॉप 8 में पहुंचाया, बल्कि प्लेऑफ स्टेज में भी लगातार तीन जीत (प्ले-इन, एलिमिनेटर 1 और 2) दिलाई। हालांकि, एलिमिनेटर 3 में हार की वजह से पटना पाइरेट्स को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

पीकेएल 12 का टॉप रेडर कौन है?

अयान 316 रेड पॉइंट्स के साथ इस सीजन का टॉप रेडर है।

पीकेएल 12 का टॉप डिफेंडर कौन है?

नवदीप 73 टैकल पॉइंट्स के साथ इस सीजन का टॉप डिफेंडर है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.