Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: टॉप पांच डिफेंडर्स जिन्होंने प्रो कबड्डी 2024 के चौथे हफ्ते मचाया धमाल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 15, 2024 at 10:33 PM
Modified at :November 15, 2024 at 10:33 PM
PKL 11: टॉप पांच डिफेंडर्स जिन्होंने प्रो कबड्डी 2024 के चौथे हफ्ते मचाया धमाल

PKL 11 के इस हफ्ते के दौरान कई डिफेंडर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में जितना महत्व रेडर्स का होता है, शायद उससे कहीं ज्यादा अहमियत डिफेंडर्स की होती है। जिस टीम का डिफेंस मजबूत होता है उसके ही टाइटल जीतने के चांस रहते हैं। हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने अपने मजबूत डिफेंस के बदौलत ही पिछले सीजन फाइनल में जगह बनाई थी। जिस टीम का डिफेंस कमजोर होता है, उसके ज्यादा मैच जीतने के चांस कम रहते हैं।

प्रो कबड्डी 2024 (PKL 11) कई सारे डिफेंडर्स का बोलबाला रहा है। कई सारे ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित किया है। ऐसे में पीकेएल 2024 के चौथे हफ्ते के दौरान किन डिफेंडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, हम आपको उस बारे में बताते हैं।

5. सुमित (यूपी योद्धा)

सुरेंदर गिल की अनुपस्थिति में यूपी योद्धा की कप्तानी कर रहे सुमित का परफॉर्मेंस भी इस हफ्ते काफी अच्छा रहा। उन्होंने यू मुम्बा के खिलाफ मुकाबले में 3 पॉइंट्स हासिल किए थे। इसके बाद तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मैच में भी 3 पॉइंट लिए। खास बात यह है कि कप्तानी करते हुए सुमित ने इतना बेहतरीन खेल दिखाया जो आसान नहीं होता है। ओवरऑल वो इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक कुल 32 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

4. आशीष मलिक (दबंग दिल्ली)

दबंग दिल्ली के लेफ्ट कॉर्नर स्पेशलिस्ट आशीष मलिक ने चौथे हफ्ते के दौरान काफी जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने तमिल थलाइवाज के खिलाफ मुकाबले में कहर ढा दिया था और अकेले 7 पॉइंट लिए थे। मात्र 10 टैकल में उन्होंने यह 7 पॉइंट लिए थे। इससे पता चलता है कि आशीष मलिक का परफॉर्मेंस कितना अच्छा रहा है। इसके बाद उन्होंने पुनेरी पलटन के खिलाफ भी 2 पॉइंट लिए थे।

3. योगेश (दबंग दिल्ली)

दबंग दिल्ली के राइट कॉर्नर स्पेशलिस्ट योगेश दहिया ने भी काफी जबरदस्त खेल पीकेएल 11 के चौथे हफ्ते के दौरान दिखाया। उन्होंने तमिल थलाइवाज के खिलाफ मैच में 7 पॉइंट्स हासिल किए थे और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। जबकि पुनेरी पलटन के खिलाफ भी 4 पॉइंट लिए। कुल मिलाकर 11 पॉइंट दो मैचों के दौरान योगेश ने लिए। वो दबंग दिल्ली के लिए डिफेंस में एक धुरी की तरह रहते हैं। पिछले सीजन से ही उनका प्रदर्शन टीम के लिए काफी शानदार रहा है।

2. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स)

हरियाणा स्टीलर्स की टीम अपने डिफेंस के लिए जानी जाती है और उसमें राहुल सेतपाल का योगदान काफी ज्यादा रहता है। उन्होंने चौथे हफ्ते के दौरान काफी बेहतरीन खेल दिखाया। राहुल सेतपाल ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 8 पॉइंट्स हासिल किए थे। इसके बाद यू मुम्बा के खिलाफ भी 4 पॉइंट लिए और टीम को जीत दिलाई। पटना पाइरेट्स के खिलाफ भी उन्होंने हाई फाइव लगाया था। कुल मिलाकर इस हफ्ते तीन मैचों में उनके नाम 17 पॉइंट्स रहे।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स)

Mohammadreza Shadloui
Mohammadreza Shadloui

मोहम्मदरेजा शादलू पीकेएल के 11वें सीजन के दौरान हरियाणा स्टीलर्स के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उन्होंने ना केवल डिफेंस बल्कि रेडिंग में भी लगातार पॉइंट्स लिए हैं। शादलू इस सीजन सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। अगर हरियाणा की टीम इस वक्त अंक तालिका में पहले पायदान पर है तो इसमें सबसे अहम योगदान मोहम्मदरेजा शाजदू का ही रहा है।

उन्होंने चौथे हफ्ते के दौरान गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में 4 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे। यू मुम्बा के खिलाफ 6 पॉइंट लिए थे और पटना पाइरेट्स के खिलाफ भी 3 पॉइंट्स हासिल किए थे। कुल मिलाकर उन्होंने तीन मैचों में 13 टैकल पॉइंट इस हफ्ते लिए।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.