PKL 11: टॉप पांच रेडर्स जिन्होंने प्रो कबड्डी 2024 के पांचवें हफ्ते मचाया धमाल

इस हफ्ते के दौरान युवा रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। कुल मिलाकर पांच हफ्ते पीकेएल 2024 के बीत चुके हैं और इस दौरान कई सारे खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। कई सारे बेहतरीन रेडर रहे जिन्होंने इस हफ्ते धमाल मचाया। इन रेडर्स ने अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल का प्रदर्शन किया और टीम को जीत भी दिलाई। इस सूची में दिग्गज के साथ-साथ युवा रेडर्स का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इस हफ्ते अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया।
तो चलिए यहां हम आपको पीकेएल के पांचवें हफ्ते सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 रेडर्स के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से रेडर्स इस लिस्ट का हिस्सा हैं।
5. अयान – पटना पाइरेट्स (22 पॉइंट्स)
पटना पाइरेट्स के युवा रेडर अयान इस सीजन काफी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से ही पटना पाइरेट्स की टीम इस सीजन काफी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। अयान ने पीकेएल के 5वें हफ्ते के दौरान शानदार खेल दिखाया और दो मैचों में 22 पॉइंट्स लिए। उन्होंने एक मैच में 11 और दूसरे मैच में 12 पॉइंट्स लिए। ओवरऑल अयान 11 मैचों में 87 पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं।
4. विजय मलिक – तेलुगु टाइटंस (24 पॉइंट्स)
तेलुगु टाइटंस की टीम इस सीजन काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है। आपको शायद यकीन ना हो लेकिन टाइटंस इस वक्त अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। कुछ घंटे के लिए तो वो पहले पोजिशन पर भी आ गए थे। टाइटंस की इस सफलता में विजय मलिक का अहम योगदान रहा है। पवन सेहरावत की इंजरी के बाद उन्होंने जिस तरह से टीम को लीड किया है वो काबिलेतारीफ है। विजय मलिक ने पांचवें हफ्ते के दौरान तीन मैचों में कुल मिलाकर 24 पॉइंट्स लिए।
3. आशु मलिक – दबंग दिल्ली (25 पॉइंट्स)
दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक इस सीजन भी काफी कमाल का खेल दिखा रहे हैं। उन्हें चौथे हफ्ते के भी टॉप रेडर्स में जगह मिली थी और इस हफ्ते भी उन्होंने उसी तरह का खेल दिखाया है। आशु मलिक ने दबंग दिल्ली के लिए पांचवें हफ्ते के दौरान कुल मिलाकर दो मैच खेले और इस दौरान 25 पॉइंट्स हासिल किए। ओवरऑल इस सीजन वो अभी तक सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 139 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।
2. विनय – हरियाणा स्टीलर्स (25 पॉइंट्स)
हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस सीजन काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। टीम इस वक्त अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। हरियाणा का डिफेंस काफी जबरदस्त खेल दिखा रहा है। हालांकि इसके साथ ही रेडिंग में विनय कमाल कर रहे हैं। उन्होंने बेहतरीन तरीके से हरियाणा स्टीलर्स के रेडिंग डिपार्टमेंट को लीड किया है। पांचवें हफ्ते के दौरान विनय ने कुल मिलाकर तीन मैच खेले और इस दौरान 25 पॉइंट हासिल किए। इसी वजह से हरियाणा को अपने पिछले पांच मैचों में से 4 में जीत मिली है।
1. देवांक – पटना पाइरेट्स (31 पॉइंट्स)
तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स की टीम इस सीजन काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है। वो टाइटल जीतने के प्रबल दावेदार लग रहे हैं। पटना की इस सफलता के पीछे उनके युवा रेडर देवांक का योगदान काफी बढ़िया रहा है। देवांक ने इस सीजन लगातार जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वो अभी तक 11 मैचों में ही 131 पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं और इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। देवांक ने पांचवें हफ्ते के दौरान दो मैचों में 31 पॉइंट लिए।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.