टॉप पांच रेडर्स जिन्हें PKL 11 के ऑक्शन से पहले किया गया रिटेन

कई सारे युवा रेडर्स को PKL 11 के लिए उनकी पुरानी फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किया गया है।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 (PKL 11) के ऑक्शन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और उससे पहले ही रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार युवा खिलाड़ियों पर काफी भरोसा जताया गया है। कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। परदीप नरवाल, पवन सेहरावत और मनिंदर सिंह जैसे दिग्गज इस बार ऑक्शन में नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया है। वहीं कई सारे प्लेयर ऐसे हैं जिन्हें प्रो कबड्डी लीग के आगामी सीजन के लिए रिटेन किया गया है।
इस आर्टिकल में आइए हम आपको उन पांच रेडर्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें पीकेएल (PKL 11) के ऑक्शन से पहले विभिन्न फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किया गया।
5. मोहित गोयत (पुनेरी पलटन)
पुनेरी पलटन ने अपने बेहतरीन युवा रेडर मोहित गोयत को रिटेन किया है। मोहित गोयत पिछले कई सीजन से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं और काफी जबरदस्त प्रदर्शन भी किया है। मोहित गोयत ने पिछले सीजन 22 मैच में 151 प्वॉइंट्स हासिल किए थे और ओवरऑल उन्होंने अभी तक 60 मैच में 475 प्वॉइंट्स हासिल किए हैं। इसी वजह से पुनेरी पलटन ने उन्हें एक बार फिर रिटेन किया है।
4. नरेंद्र कंडोला (तमिल थलाइवाज)
तमिल थलाइवाज ने अपने बेहतरीन रेडर नरेंद्र कंडोला को रिटेन किया है। नरेंद्र अभी यंग हैं और इसी वजह से काफी जबरदस्त आगामी सीजन में टीम के लिए साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन कुल मिलाकर 21 मैच खेले थे और 195 प्वॉइंट हासिल किए थे। नरेंद्र की खास बात यह है कि वो अकेले दम पर ही टीम को मैच जिता सकते हैं। इसके अलावा जिस स्पीड के साथ वो रेड करते हैं, वो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से काफी अलग बनाती है और इसी वजह से नरेंद्र कंडोला को रिटेन किया गया है।
3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली)
पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार इंजरी का शिकार हो गए थे। इसके बाद ऐसा लगा कि दिल्ली की टीम बिखर जाएगी लेकिन आशु मलिक ने बहुत ही खूबसूरती के साथ टीम को संभाला। उन्होंने बिल्कुल भी नवीन कुमार की कमी टीम को नहीं खलने दी।
आशु मलिक ने दिखाया कि वो अकेले दम पर टीम को आगे लेकर जा सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन 23 मैच में कुल मिलाकर 280 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। इससे पता चलता है कि उनका परफॉर्मेंस कैसा रहा था। यही वजह है कि उन्हें दोबारा रिटेन किया गया है।
2. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली)
दबंग दिल्ली ने अपने कप्तान नवीन कुमार को एक बार फिर रिटेन किया है। नवीन कुमार ने जबसे अपना डेब्यू किया है वो दबंग दिल्ली के लिए ही खेल रहे हैं और एक बार फिर दबंग दिल्ली के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे। नवीन कुमार पिछले साल चोट का शिकार हो गए थे और इस बार पूरा सीजन खेलते हुए अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। उन्होंने ओवरऑल अभी तक 91 मैचों में 1020 प्वॉइंट्स हासिल किए हैं। इससे उनकी काबिलियत का पता चलता है।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)
अर्जुन देशवाल ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 9वें सीजन के दौरान चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। वो पीकेएल में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे थे। इसके अलावा 10वें सीजन में भी उनका परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त रहा था। देशवाल ने 10वें सीजन के दौरान 23 मैच में 278 प्वॉइंट्स हासिल किए थे।
अब एक और सीजन वो जयपुर के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान सुनील कुमार को तो रिलीज कर दिया है लेकिन अर्जुन देशवाल को रिटेन किया है और इससे पता चलता है कि टीम में उनकी अहमियत कितनी ज्यादा है। एक बार फिर पिंक जर्सी में अर्जुन देशवाल कमाल करते हुए नजर आएंगे।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.