Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: सुनील कुमार बने यू मुम्बा के नए कप्तान, इन दो खिलाड़ियों को बनाया गया उपकप्तान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :September 17, 2024 at 1:52 PM
Modified at :September 17, 2024 at 1:52 PM
PKL 11: सुनील कुमार बने यू मुम्बा के नए कप्तान, इन दो खिलाड़ियों को बनाया गया उपकप्तान

यू मुम्बा ने पीकेएल सीजन 11 के ऑक्शन में सुनील कुमार को एक करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के लिए यू मुम्बा ने सुनील कुमार को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया है। सुनील ज्यादातर लेफ्ट कवर पोजीशन पर खेलते हैं और पिछले 2 सीजन से उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स की कमान मिली हुई थी। 11वें सीजन के ऑक्शन से पूर्व जयपुर ने सुनील को रिलीज कर दिया था, लेकिन यू मुम्बा (U Mumba) ने उन्हें 1.015 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि देकर खरीदा था।

सुनील कुमार ने सीजन 4 में पटना पाइरेट्स के लिए अपना पीकेएल डेब्यू किया था। उससे अगले ही सीजन उन्होंने गुजरात जायंट्स का दामन थामा और लगातार 4 सीजन इस टीम के लिए खेले। वहीं सीजन 9 में उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स का कप्तान बनाया गया और पहली बार में ही उन्होंने जयपुर को चैंपियन बनाकर ही दम लिया। सुनील एक खास खिलाड़ी होने के अलावा एक बेहतरीन कप्तान भी हैं क्योंकि उन्होंने दसवें सीजन में भी अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।

यू मुम्बा की बात करें तो यह टीम दसवें सीजन की प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही थी। मगर अब उसके पास सुनील कुमार जैसा वर्ल्ड-क्लास डिफेंडर और एक विश्व स्तरीय कप्तान आ गया है। सुनील का कबड्डी आईक्यू बहुत बढ़िया है, जिसका यू मुम्बा भरपूर फायदा उठाना चाहेगी। सुनील अब यू मुम्बा में कोच गुलामरेजा मजनदरानी के साथ बढ़िया टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने की कोशिश करेंगे।

सुनील कुमार हैं पीकेएल के लीजेंड

सुनील कुमार ने सीजन 4 में अपना डेब्यू किया और वो अब तक तीन टीमों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यू मुम्बा उनके पीकेएल करियर की चौथी टीम होगी। सुनील को अपने सबसे पहले सीजन में पटना पाइरेट्स के लिए सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन सीजन 5 के लिए गुजरात जायंट्स में आते ही उन्होंने सीजन में 57 टैकल प्वाइंट अर्जित कर सबको हैरत में डाल दिया था।

सुनील उसके बाद नियमित रूप से प्रो कबड्डी लीग के टॉप डिफेंडर्स में से एक बने रहे हैं। अपने पीकेएल करियर में सुनील कुमार ने अब तक 137 मैच खेले हैं, जिनमें वो 336 टैकल प्वाइंट्स हासिल कर चुके हैं। वो इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स बटोरने वाले डिफेंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में पहले ही एंट्री मार चुके हैं। वो PKL 11 में रविंदर पहल और संदीप नरवाल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं।

रिंकू और परवेश को बनाया गया टीम का उपकप्तान

सुनील कुमार के अलावा 2 अन्य खिलाड़ियों को भी नई जिम्मेदारी मिली है। बता दें राइट कॉर्नर डिफेंडर रिंकू शर्मा और लेफ्ट कवर डिफेंडर परवेश भैंसवाल को यू मुम्बा ने आगामी सीजन के लिए अपना उपकप्तान घोषित किया है। रिंकू को मुंबई की टीम ने पीकेएल 11 के ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। वहीं परवेश, तेलुगू टाइटंस से यू मुम्बा में आए हैं। परवेश को मुम्बा ने ऑक्शन के दौरान 19.5 लाख रुपये में खरीदा था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.