Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: यू मुम्बा की पूरी टीम

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 21, 2024 at 2:31 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 21, 2024 at 2:31 PM (GMT+5:30)
PKL 11: यू मुम्बा की पूरी टीम

चैंपियन कप्तान के आने से टीम की किस्मत बदलने के भी आसार हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के दौरान यू मुम्बा की टीम काफी अलग नजर आएगी। इसकी वजह यह है कि उन्होंने इस बार ऑक्शन के दौरान दिग्गज डिफेंडर सुनील कुमार को खरीदा था। सुनील कुमार ने अपनी कप्तानी में जयपुर पिंक पैंथर्स को दूसरी बार पीकेएल का टाइटल जिताया था।

यू मुम्बा के फैंस अब यही उम्मीद करेंगे कि सुनील कुमार मुंबई को भी पीकेएल का दूसरा टाइटल जिताएं। सुनील कुमार के पास कप्तानी और डिफेंस का काफी अनुभव है और शायद यही वजह है कि यू मुम्बा ने उनके लिए 1 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इसके अलावा पीकेएल 11 में फैंस सुनील कुमार और प्रवेश भैसवाल की आइकॉनिक जोड़ी को भी दोबारा देख सकते हैं, क्योंकि प्रवेश को भी यू मुम्बा ने ऑक्शन के दौरान खरीदा था। गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए यह जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। हालांकि बाद में सुनील कुमार जयपुर की टीम में चले गए और प्रवेश भैंसवाल तेलुगु टाइटंस का हिस्सा बन गए। अब एक बार फिर से यह जोड़ी मैट पर जलवा दिखाती हुई नजर आएगी।

पीकेएल के 11वें सीजन के लिए यू मुम्बा की पूरी टीम:

यू मुम्बा ने इसके अलावा रेडर मंजीत के लिए भी महंगी बोली लगाई। मंजीत के लिए उन्होंने 80 लाख रुपए खर्च किए हैं। ऑक्शन से पहले यू मुम्बा ने रिंकू, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, बिट्टू, मुकिलन शनमुगम, सोमबीर, गोकुलकनन एम और शिवम को रिटेन किया था। आइए जानते हैं कि पीकेएल के 11वें सीजन के लिए यू मुम्बा का टीम कॉम्बिनेशन क्या है।

रेडर्स

शिवम, मंजीत दहिया, सतीश कनन, एम धनासेकर, स्टुअर्ट सिंह, विशाल चौधरी और अजीत चौहान।

डिफेंडर्स

सुनील कुमार, प्रवेश भैंसवाल, रिंकू एचसी, बिट्टू, गोकुलकनन, मुगिलन, सोमबीर, आशीष कुमार, आमिर घोरबनी, लोकेश, दीपक कुंदु और सनी।

ऑलराउंडर्स

आमिरमोहम्मद जफरदानेश और शुभम कुमार।

आपको बता दें कि यू मुम्बा ने पीकेएल के दूसरे सीजन का टाइटल जीता था लेकिन उसके बाद से वो दोबारा चैंपियन नहीं बन पाए हैं। टीम ने इस दौरान कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों को आजमाया लेकिन कोई भी यू मुम्बा को चैंपियन नहीं बना सका। इस बार जिम्मेदारी सुनील कुमार के ऊपर है और देखने वाली बात होगी कि वो टीम को खिताब दिला पाते हैं या नहीं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.