Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 Dream11 tips: यू मुम्बा के तीन खिलाड़ी जिन्हें फैंटसी टीम में जरुर करे शामिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 18, 2024 at 1:09 PM
Modified at :October 18, 2024 at 1:09 PM
PKL 11 Dream11 tips: यू मुम्बा के तीन खिलाड़ी जिन्हें फैंटसी टीम में जरुर करे शामिल

यू मुम्बा की टीम इस बार बदली-बदली सी नजर आएगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के दौरान यू मुम्बा की टीम दबंग दिल्ली के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच सीजन का यह दूसरा ही मुकाबला होगा। एक तरफ अपनी कप्तानी में जयपुर को चैंपियन बना चुके सुनील कुमार होंगे तो दूसरी तरफ एक्सप्रेस के नाम से मशहूर और पीकेएल टाइटल जीत चुके नवीन कुमार होंगे। ऐसे में यह मुकाबला देखने लायक होगा। ये मैच यू मुम्बा के डिफेंस बनाम दबंग दिल्ली के रेडिंग के बीच हो सकता है। यू मुम्बा के पास मजबूत डिफेंस है तो दिल्ली के पास बेहतरीन रेडर्स की फौज है। देखने वाली बात होगी कि कौन किसके ऊपर भारी पड़ता है।

यू मुम्बा का प्रदर्शन पिछले सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था। टीम को 22 में से सिर्फ 6 ही मैचों में जीत मिली थी और 13 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 3 मैच टाई रहे थे। इस बार जरूर यू मुम्बा की टीम बेहतर करना चाहेगी और इसके लिए उनके पास बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं कि यू मुम्बा के कौन-कौन से वो तीन खिलाड़ी हैं, जिन्हें आपको अपनी Dream11 टीम में शामिल करना चाहिए।

3. सोमबीर

लेफ्ट कॉर्नर स्पेशलिस्ट सोमबीर लगातार यू मुम्बा के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने पिछले साल भी इसी टीम के लिए खेला था और इस साल भी इस टीम का हिस्सा हैं। सोमबीर ने पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान 15 मैच खेले थे और 47 प्वॉइंट हासिल किए थे। उन्होंने ओवरऑल 46 मैच हासिल किए हैं और 111 टैकल प्वॉइंट हासिल किए हैं। उनको स्टार्टिंग सेवन में मौका मिलने की संभावना काफी ज्यादा है। इसी वजह से सोमबीर को ड्रीम इलेवन टीम में लेना फायदेमंद हो सकता है।

2. आमिरमोहम्मद जफरदानेश

आमिरमोहम्मद जफरदानेश ने पिछले सीजन ही यू मुम्बा के लिए अपना डेब्यू किया था। उन्होंने इस दौरान काफी शानदार खेल दिखाया था। जफरदानेश ने 20 मैचों में 148 प्वॉइंट हासिल किए थे। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें दोबारा मौका दिया है। आमिरमोहम्मद जफरदानेश ने जिस तरह का प्रदर्शन अपने पहले पीकेएल सीजन के दौरान किया था उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो काफी सफलता हासिल कर सकते हैं। ऐसे में उनको भी ड्रीम इलेवन टीम में लेना चाहिए।

1. सुनील कुमार

सुनील कुमार को इस बार यू मुम्बा ने अपना कप्तान बनाया है। सुनील कुमार इससे पहले जयपुर पिंक पैंथर्स को चैंपियन बना चुके हैं। अब उनके ऊपर यू-मुम्बा की जिम्मेदारी है। उन्होंने पिछले सीजन जयपुर की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। सुनील कुमार ने 23 मैचों में 59 प्वॉइंट हासिल किए थे। ओवरऑल सुनील कुमार अभी तक 137 मैचों में 345 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं। उन्हें ड्रीम इलेवन टीम में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.