Khel Now logo
HomeSportsT20 WC 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

Uncle Howdy ने किया अपने अगले शिकार के नाम का खुलासा? WWE के इस खतरनाक ग्रुप को बनाएंगे निशाना

Published at :July 4, 2024 at 8:19 PM
Modified at :July 4, 2024 at 8:19 PM
Post Featured Image

(Courtesy : WWE)

Neeraj Sharma


Uncle Howdy और उनके ग्रुप ने वापसी के बाद से हर किसी को डराकर रखा है।

WWE ने रेसलमेनिया (WrestleMania 40) के बाद कई हफ्तों तक अंकल हाउडी (Uncle Howdy) की वापसी को टीज़ किया। आखिरकार उन्होंने 24 जून के रॉ (Raw) एपिसोड में जोरदार रिटर्न किया और इसी इवेंट में वायट सिक्स ग्रुप का गठन भी हुआ। मगर फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा का विषय वो इंटरव्यू बना हुआ है, जिसमें अंकल हाउडी को बो डलास (Bo Dallas) से कई सवाल पूछते देखा गया है।

इस ग्रुप ने अपने डेब्यू सैगमेंट में खासतौर पर चैड गेबल को अपना निशाना बनाया। वहीं उससे अगले हफ्ते WWE Raw में भी गेबल को एक टारगेट के रूप में दिखाया गया। मगर अब जो इंटरव्यू सामने आया है, उसमें बो डलास ने साफ कर दिया है कि जो लोग अपने परिवार का इस्तेमाल करते हुए सफलता पाने की कोशिश करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

क्या बो डलास ने द ब्लडलाइन पर साधा है निशाना?

WWE के पूरे रोस्टर पर नजर डाली जाए तो पारिवारिक आधार पर एक ही स्टोरीलाइन आगे बढ़ रही है। करीब 4 साल पहले रोमन रेंस ने अपने ही भाइयों (द उसोज) पर क्रूरता दिखाने के बाद द ब्लडलाइन का गठन किया था। हालांकि अब रेंस ब्रेक पर चल रहे हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ और उनके भाइयों ने भी कंपनी में बवाल मचाया हुआ है।

हालांकि रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक भी एक ही परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उनकी आपसी स्टोरीलाइन पर ज्यादा जोर नहीं दिया गया है। इसलिए समझा जा सकता है कि बो डलास, ब्लडलाइन के बारे में ही बात कर रहे थे। एक तरफ रोमन रेंस की वापसी की अटकलें तेज होती जा रही हैं, दूसरी ओर अंकल हाउडी का इस स्टोरीलाइन में शामिल होना बहुत दिलचस्प साबित हो सकता है।

जे उसो भी बन सकते हैं निशाना

2 हफ्ते पहले जे उसो ने ट्रिपल थ्रेट मैच को जीतकर Money in the Bank लैडर मैच में अपना स्थान पक्का किया था, लेकिन जैसे ही वो बैकस्टेज लौटने वाले थे तभी अरीना में अंधेरा छा गया। तभी निकी क्रॉस आईं और कमेंट्री टेबल पर कुछ रख कर चली गईं। दूसरी ओर चैड गेबल ने भी हाल ही में जिक्र किया था कि वायट सिक्स ग्रुप को जे उसो को अपना टारगेट बनाना चाहिए क्योंकि वो जे ही थे जिन्होंने ब्रे वायट की फायरफ्लाई को चुराया था।

पहले जे उसो के विनिंग सैगमेंट के दौरान अरीना में अंधेरा छाना और फिर चैड गेबल की बातें इशारा कर रही हैं कि वायट सिक्स ग्रुप जे उसो को भी अपना टारगेट बना सकता है। खैर जो भी हो, दोनों तरीकों से संभावनाएं बढ़ने लगी हैं कि वायट सिक्स ग्रुप, ब्लडलाइन पर निशाना साध सकता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement