आईपीएल 2026 में इस दिन होगी पैट कमिंस की वापसी, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी खुशखबरी

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद इस समय चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। बता दें टीम के नियमित कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस की वापसी की तारीख अब तय हो गई है। अपनी पीठ की चोट के कारण सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रहने वाले कमिंस अब अपनी रिकवरी के आखिरी चरण में हैं।
वह बहुत जल्द मैदान पर टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में अब तक ईशान किशन ने बखूबी से जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में कमिंस का आना हैदराबाद के लिए किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होगा।
चोट के कारण लंबे समय से थे बाहर

पैट कमिंस पिछले काफी समय से अपनी पीठ की समस्या से परेशान थे। यह चोट उन्हें पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे के दौरान लगी थी, जिसके चलते वह न केवल आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए, बल्कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
हालांकि, वह सीजन की शुरुआत में टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन फिटनेस में सुधार न होने की वजह से उन्हें फाइनल चेकअप और रिहैब के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा था।
17 अप्रैल को भारत लौटेंगे कमिंस
ताजा अपडेट के अनुसार, कमिंस का इसी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में एक फाइनल फिटनेस टेस्ट हुआ, जिसमें वह सफलतापूर्वक पास हो गए। इसी के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें भारत में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है। बता दें, अब पूरी संभावना है कि वह शुक्रुवार, 17 अप्रैल को भारत लौट आएंगे और सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ जाएंगे।
उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि वह 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेंगे। खुद कमिंस ने भी पहले एक इंटरव्यू में कहा था-कि उनका लक्ष्य टूर्नामेंट के दूसरे हाफ और फाइनल मैचों के लिए फिट होना है। ये खबर जरुर हैदराबाद टीम और उनके फैंस को बड़ी राहत देगी।
बिना कमिंस के भी SRH का शानदार प्रदर्शन
हैरानी की बात यह है कि अपने मुख्य कप्तान और स्टार गेंदबाज के बिना भी हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक दबदबा बनाए रखा है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। हाल ही में इन फॉर्म राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 57 रनों की बड़ी जीत ने टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
विशेष रूप से युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने जिस तरह की गेंदबाजी की है, उससे मैनेजमेंट काफी खुश है। अब कमिंस के आने से टीम की गेंदबाजी लाइन-अप और ज्यादा खतरनाक बन जाएगी।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.