Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

GT vs MI मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट; जानिए कब होगी मैदान पर वापसी

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 20, 2026 at 5:31 PM
Modified at :April 20, 2026 at 5:32 PM
GT vs MI मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट; इस दिन हो सकती है मैदान पर वापसी

(Courtesy : BCCI)

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।

आईपीएल 2026 के 30वें मैच में आज शाम गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच भिड़ंत होगी। इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेलने वाले रोहित की उपलब्धता आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें अब मुंबई इंडियंस के खेमे से मिली ताजा जानकारी और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के बयान ने प्रशंसकों में उम्मीद जगा दी है कि टीम का यह संकटमोचक आज मैदान पर वापसी कर सकता है।

अभ्यास सत्र और कोच का अपडेट

Rohit Sharma to star in Netflix project? Indian legend drops major hint in middle of IPL 2026
Rohit Sharma. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने आज मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की है, कि रोहित अब पूरी तरह फिट हैं।

उन्होंने नेट सेशन के दौरान बल्लेबाजी का अभ्यास किया है। म्हाम्ब्रे ने स्पष्ट किया कि रोहित की रिकवरी काफी सकारात्मक रही है और वह अब टीम चयन के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, मेडिकल टीम और प्रबंधन उनकी फिटनेस पर पैनी नजर रखे हुए है, क्योंकि वे किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं।

टॉस के समय होगा अंतिम निर्णय

भले ही कोच ने उन्हें फिट घोषित कर दिया हो, लेकिन मुंबई इंडियंस का प्रबंधन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। हैमस्ट्रिंग की चोट काफी संवेदनशील होती है और लंबे टूर्नामेंट को देखते हुए कोई भी जोखिम टीम को भारी पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा के प्लेइंग इलेवन में खेलने पर अंतिम मुहर आज शाम टॉस के समय ही लगेगी। टीम मैनेजमेंट पिच की परिस्थितियों और रोहित के वार्म-अप के दौरान के मूवमेंट को देखने के बाद ही उन्हें मैदान में उतरने का फैसला करेगा।

मुंबई के लिए जीत क्यों है जरुरी?

अंक तालिका की स्थिति पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस के लिए आज का मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा है। लगातार मिली हार के बाद टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

ऐसे में रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी की वापसी न केवल बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देगी, बल्कि दबाव के क्षणों में टीम को सही दिशा भी दिखाएगी। आज शाम का मुकाबला तय करेगा कि मुंबई इस सीजन में अपनी राह वापस पटरी पर ला पाती है या नहीं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.