Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या CSK vs PBKS मैच में खेलेंगे श्रेयस अय्यर? आईपीएल 2026 के सातवें मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 2, 2026 at 6:36 PM
Modified at :April 2, 2026 at 6:36 PM
क्या CSK vs PBKS मैच में खेलेंगे श्रेयस अय्यर? आईपीएल 2026 के सातवें मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान श्रेयस अय्यर के हाथ पर जोर से बॉल लगी थी।

आईपीएल 2026 के सातवें मैच में पंजाब किंग्स अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) से भिड़ेगी। ये मुकाबला 3 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई के घर पर यानी कि एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करारी हार के बाद चेन्नई की शुरुआत खराब रही, वह यह मैच जीत कर 2 अंक हासिल करना चाहेगी।

वहीं दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत के साथ अपने सीजन की शुरुआत की है। उन्होंने सिर्फ पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया था। हालांकि, उनकी जीत के साथ एक चिंता भी जुड़ी है। कप्तान श्रेयस अय्यर मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे, तभी उनके हाथ पर गेंद लग गई और उन्हें चोट आ गई।

तब से आगामी मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उस मैच के बाद पंजाब के कप्तान को हाथ पर पट्टी बांधे देखा गया है, जिससे उनके प्रशंसक और टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पंजाब के लिए उनकी उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर चेन्नई जैसी टीम के खिलाफ जो अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए बेताब होगी।

चेन्नई के खिलाफ खेलने के लिए श्रेयस अय्यर हैं फिट – रिपोर्ट्स

Major update on Shreyas Iyer’s availability for CSK vs PBKS clash of IPL 2026
Shreyas Iyer in IPL 2026.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका हाथ ठीक महसूस हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि आगे जैसे मेडिकल टीम उन्हें बताएगी, वह उसकी जांच वैसे ही करवायेंगे। पंजाब टीम की मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। क्योंकि टूर्नामेंट अभी बहुत लंबा है, इसलिए खिलाड़ियों की फिटनेस को पहले रखा जाएगा।

अब पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट हैं। स्कैन में भी कोई गंभीर बात सामने नहीं आई और वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल सकते हैं।

अय्यर के फिट होने से पंजाब को काफी फायदा होगा। लेकिन अगर वह नहीं भी खेलते, तो भी टीम में पर्याप्त गहराई है, जो किसी भी टीम को टक्कर देने के लिए काफी है। वहीं, सुपर किंग्स इस मैच में हर संभव कोशिश कर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.