यूपी कबड्डी लीग का पूरा शेड्यूल, रिजल्ट्स, टाइमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

कबड्डी जगत के कई सितारों से सजे इस टूर्नामेंट में हर दिन चार मैचों का आयोजन होगा।
यूपी कबड्डी लीग (यूपीकेएल 2024) का पहला सीजन नोएडा के इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 जुलाई से 25 जुलाई तक 8 टीमों के बीच यूपी कबड्डी का सिरमौर बनने की जंग होगी। यूपी कबड्डी लीग में प्रो कबड्डी लीग के भी कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अर्जुन देशवाल सबसे बड़ा चेहरा हैं। इसके अलावा साहुल कुमार, नितिन पंवार और रॉबिन चौधरी जैसे प्लेयर भी अलग-अलग टीम का हिस्सा हैं। राहुल चौधरी इस लीग के ब्रैंड एंबेसडेर हैं, जबकि ‘डुबकी किंग’ परदीप नरवाल नोएडा टीम के ब्रैंड एंबेसडेर हैं।
पीकेएल की तरह यूपी कबड्डी लीग को भी लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हर कोई इस टूर्नामेंट में होने वाले मुकाबलों को देखना चाहते हैं। बता दें यूपी कबड्डी लीग में हर दिन चार मैच खेले जाएंगे और शाम 5 बजे से मुकाबलों का आगाज होगा। अब हम आपको बताते हैं कि यूपी कबड्डी लीग के मैचों का आयोजन कब-कब और कहां होगा? यहां पर जानिए पूरा शेड्यूल।
यूपी कबड्डी लीग 2024 का पूरा शेड्यूल:
11 जुलाई
- यमुना योद्धा 34-49 लखनऊ लायंस
- नोएडा निंजा 40-43 काशी किंग्स
- गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर 31-44 संगम चैलेंजर्स
- ब्रिज स्टार्स 26-43 अवध रामदूत
12 जुलाई
- अवध रामदूत 27-30 संगम चैलेंजर्स
- काशी किंग्स 36-39 यमुना योद्धा
- गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर 35-41 ब्रिज स्टार्स
- लखनऊ लायंस 35-23 नोएडा निंजास
13 जुलाई
- नोएडा निंजा 22-29 यमुना योद्धा
- काशी किंग्स 31-42 लखनऊ लायंस
- अवध रामदूत 35-33 गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर
- संगम चैलेंजर्स 50-39 ब्रिज स्टार्स
14 जुलाई
- काशी किंग्स 23-34 संगम चैलेंजर्स
- नोएडा निंजा 35-28 गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर
- लखनऊ लायंस 41-31 ब्रिज स्टार्स
- अवध रामदूत 30-36 यमुना योद्धा
15 जुलाई
- नोएडा निंजा 27-26 संगम चैलेंजर्स
- ब्रिज स्टार्स 47-44 यमुना योद्धा
- लखनऊ लायंस 39-28 अवध रामदूत
- गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर 43-32 काशी किंग्स
16 जुलाई
- ब्रिज स्टार्स 32-36 नोएडा निंजा
- अवध रामदूत 24-29 काशी किंग्स
- संगम चैलेंजर्स 27-38 यमुना योद्धा
- लखनऊ लायंस 45-24 गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर
17 जुलाई
- संगम चैलेंजर्स 31-43 लखनऊ लायंस
- ब्रिज स्टार्स 28-59 काशी किंग्स
- अवध रामदूत 48-47 नोएडा निंजा
- गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर 33-38 यमुना योद्धा
18 जुलाई
- काशी किंग्स 42-22 नोएडा निंजा
- यमुना योद्धा 31-34 लखनऊ लायंस
- संगम चैलेंजर्स 37-36 गंगा किंग ऑफ मिर्जापुर
- अवध रामदूत 35-36 ब्रिज स्टार्स
19 जुलाई
- नोएडा निंजा 29-51 लखनऊ लायंस
- काशी किंग्स 33-32 यमुना योद्धा
- ब्रिज स्टार्स 44-39 गंगा किंग ऑफ मिर्जापुर
- संगम चैलेंजर्स 36-31 अवध रामदूत
20 जुलाई
- ब्रिज स्टार्स 29-36 संगम चैलेंजर्स
- काशी किंग्स 28-34 लखनऊ लायंस
- गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर 38-39 अवध रामदूत
- नोएडा निंजा 29-37 यमुना योद्धा
21 जुलाई
- नोएडा निंजा 28-29 गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर
- काशी किंग्स 38-44 संगम चैलेंजर्स
- ब्रिज स्टार्स 51-40 लखनऊ लायंस
- यमुना योद्धा 40-39 अवध रामदूत
22 जुलाई
- यमुना योद्धा 34-52 ब्रिज स्टार्स
- गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर 31-37 काशी किंग्स
- लखनऊ लायंस 33-43 अवध रामदूत
- नोएडा निंजा 26-51 संगम चैलेंजर्स
23 जुलाई
- नोएडा निंजा 44-36 ब्रिज स्टार्स
- संगम चैलेंजर्स 31-46 यमुना योद्धा
- लखनऊ लायंस 71-19 गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर
- अवध रामदूत 33-37 काशी किंग्स
24 जुलाई
- संगम चैलेंजर्स 39-32 काशी किंग्स
- लखनऊ लायंस 35-21 यमुना योद्धा
25 जुलाई
लखनऊ लायंस 59-33 संगम चैलेंजर्स
यूपीकेएल के सभी मैचों का सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा?
अगर आप टीवी पर यूपी कबड्डी लीग के मैचों को देखना चाहते हैं तो फिर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसे देख सकते हैं। सोनी टेन 3 पर सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण होगा।
यूपीकेएल के मैच ऑनलाइन कहां पर देखें?
अगर आप ऑनलाइन यूपी कबड्डी लीग के मुकाबलों को देखना चाहते हैं तो फिर फैनकोड पर इसे देख सकते हैं।
इसके अलावा स्टेडियम में एंट्री फ्री होगी। अगर आप नोएडा या दिल्ली में रहते हैं तो फिर स्टेडियम में जाकर फ्री में इन मैचों को लाइव देख सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.