Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में विराट कोहली की पांच सबसे अच्छी पारियां

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :March 31, 2026 at 6:37 PM
Modified at :March 31, 2026 at 6:37 PM
IPL में विराट कोहली की पांच सबसे बड़ी पारियां

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में 38 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली।

2008 में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने युवा विराट कोहली को टीम में शामिल किया। अब 2026 में वह इस खेल के एक दिग्गज खिलाड़ी बन गए हैं, और भले ही उन्होंने पिछले साल ही अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती हो, लेकिन उनका बल्ला पिछले 18 वर्षों से इंडियन प्रीमियर लीग में धूम मचा रहा है।

विराट कोहली ने अब तक आईपीएल के इतिहास में 268 परियों में 39.86 की औसत से सबसे अधिक 8,730 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। विराट के ये आंकड़े ही उनके काबिलियत का प्रमाण देते हैं। यहां हम आपको विराट कोहली द्वारा आईपीएल में खेली गई पांच सबसे अच्छी पारियों के बारे में बताएंगे।

ये हैं IPL में विराट कोहली की सबसे अच्छी पारियां-

5. 72 गेंदों में 113 रन – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

113 रन विराट कोहली का आईपीएल में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्कोर है। यह उनके आईपीएल इतिहास का 8वां शतक था। यह शानदार पारी उन्होंने आईपीएल 2024 के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, बेंगलुरु ने बोर्ड पर 183 रनों का कुल स्कोर लगाया, और कोहली ने अकेले ही पारी को संभाले रखा। भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ये मैच हार गई हो, लेकिन कोहली के शानदार प्रयास के चलते ये पारी खास बन जाती है।

4. 58 गेंदों में 99 रन – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स

Virat Kohli likely to not open for RCB in IPL 2026 due to THIS reason
Virat Kohli. (Image Credit: IPL)

विराट कोहली ने 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) को ध्वस्त कर दिया था। अपने असली घरेलू मैदान (अरुण जेटली स्टेडियम) पर बल्लेबाजी करते हुए, इस दिग्गज खिलाड़ी ने विपक्षी टीम की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया था।उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए और शतक से बस थोड़ा ही चूक गए।

3. 47 गेंदों में 93 रन – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट द्वारा खेली गई इस नाबाद पारी ने न सिर्फ टीम को मैच जिताया, बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। इस पारी की अहमियत को और अच्छे से समझने के लिए, बता दें कि इस मैच में आरसीबी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर मयंक अग्रवाल का 29 रन था।

2. 109 रन 55 गेंदों में – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस

2016 विराट कोहली का अब तक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन था, और यह पारी इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। अब भंग हो चुकी गुजरात लायंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए, आरसीबी ने 248 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

एबी डी विलियर्स की 52 गेंदों में 129 रनों की पारी भले ही कोहली की 55 गेंदों में 109 रनों की पारी पर भारी पड़ गई हो, लेकिन यह अभी भी उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ आईपीएल पारियों में से एक है।

1. 50 गेंदों में 113 रन – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

Virat Kohli, RCB, IPL 2025
Virat Kohli. (Image Source: IPL)

विराट कोहली का IPL 2016 सीजन सबसे शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 973 रन बनाए। 18 मई 2016 को बारिश से प्रभावित मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चिन्नास्वामी में कोहली ने 15 ओवर के मैच में 50 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाए।

इस पारी की खास बात ये थी कि चोट लगने के कारण उनके हाथ में 7-8 टांके थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी क्लास का प्रमाण देते हुए शानदार शतक जड़ा। कोहली ने इस मैच में 28 गेंदों में 50 और 47 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने ये पारी चोटिल होने के बावजूद खेली थी, जिससे ये और भी खास बन गई।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.