IPL 2026: विराट कोहली ने RCB के इस स्टार खिलाड़ी की उतारी नकल, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

विराट कोहली ने IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है।
आईपीएल 2025 में खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने आईपीएल 2026 की शुरुआत, जीत से की है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 अंक हासिल किए।
इस जीत से टीम में खुशी का माहौल है, खिलाड़ी भी मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस बीच बैंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने टीम के साथी खिलाड़ी और वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड के बल्लेबाजी अंदाज की नकल करते हुए दिख रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने रोमारियो को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान 1.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, आईपीएल 2025 में उन्हें सिर्फ 8 मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने उसमें अच्छा प्रदर्शन किया।
लीग के एक मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली और फाइनल मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की विकेट भी हासिल की थी। आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट झटके।
बात रही विराट कोहली की तो आईपीएल 2025 में उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 657 रन बनाए और ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे पायदान पर रहे। आईपीएल 2026 की शुरुआत उन्होंने शानदार फॉर्म के साथ की है, उन्होंने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 69 रनों की पारी खेली ।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 5 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। चेन्नई इस मैच में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी, वहीं बंगलुरू जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
कोहली की मजेदार वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के अभ्यास सत्र के दौरान कोहली द्वारा रोमारियो की अनोखी बल्लेबाजी शैली की मजेदार नकल करने पर फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर कोहली के इस चंचल अंदाज की फैंस ने जमकर तारीफ की, कई लोगों ने इस वीडियो को शुद्ध मनोरंजन बताया।
समर्थकों ने आमतौर पर गंभीर रहने वाले क्रिकेटर को इस तरह का मजेदार अंदाज अपनाते और ड्रेसिंग रूम में हंसी-मजाक करते हुए देखा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.