IPL 2026: RCB स्टार विराट कोहली पर लगा विदेशी खिलाड़ी होने का ठप्पा; जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

(Courtesy : IPL)
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के खुमार के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने शानदार फॉर्म और एक मजेदार इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें सीजन की शुरुआत में ही उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें विदेशी खिलाड़ी का टैग दे दिया गया! आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है।
लंदन में रहना बना मजाक की वजह

दरअसल, पिछले कुछ समय से विराट कोहली अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त लंदन में बिताते हैं। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर मीम्स बनाते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं। इसी ट्रेंड को पकड़ते हुए RCB के मशहूर और मजाकिया इंसाइडर मिस्टर नैग्स (दानिश सैत) ने विराट के साथ एक फन-इंटरव्यू किया।
मिस्टर नैग्स का सवाल और कोहली का मजेदार जवाब
इंटरव्यू के दौरान मिस्टर नैग्स ने मजाकिया अंदाज में कोहली से कहा सोशल मीडिया पर लोग आपके बारे में काफी बातें कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार बेंगलुरु मैदान पर 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर रही है। यह सुनते ही किंग कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने इस सवाल पर पलटवार करते हुए कहा:
मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा कि वे असल में पूछ क्या रहे हैं? और आप ये मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? जाकर विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए! मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं। इसके बाद विराट ने हंसते हुए खुद ही मिस्टर नैग्स पर उल्टा सवाल दाग दिया, क्या मैं आपको विदेशी खिलाड़ी लगता हूं? इस पर नैग्स ने जवाब देते हुए कहा, “नहीं, नहीं।
मैदान पर भी दिख रहा है विराट का जलवा
भले ही कोहली को मजाक में विदेशी खिलाड़ी कहा जा रहा हो, लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह से अपने अंदाज में गरज रहा है। आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट ने महज 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
इसके अलावा वह आईपीएल में 9,000 रनों का आंकड़ा छूने की दहलीज पर भी खड़े हैं। आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के अभी सबसे अधिक 8,730 रन है, अगर विराट यह कारनामा करते हैं, तो वह आईपीएल में 9,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.