Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली का कैसा रहा है प्रदर्शन; जानिए आंकड़े

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 27, 2026 at 6:06 PM
Modified at :April 27, 2026 at 6:06 PM
IPL में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली का कैसा रहा है प्रदर्शन; जानिए आंकड़े

विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में आज, 27 अप्रैल का दिन बेहद खास होने वाला है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। अंक तालिका में शानदार लय में चल रही RCB की टीम आज लगातार दूसरी जीत और प्लेऑफ की ओर मजबूती से कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी।

वहीं, अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स अपनी खोई हुई लय हासिल करने के लिए जी-जान लगा देगी। लेकिन इस मुकाबले का सारा आकर्षण विराट कोहली की ओर है, जो एक ऐसे कीर्तिमान के करीब हैं जिसे जानकर हर क्रिकेट प्रेमी रोमांचित हो उठेगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली के रिकॉर्ड्स

List of records broken by Virat Kohli after his fifty in RCB vs GT clash of IPL 2026
Virat Kohli (Credits: BCCI/IPL)

अरुण जेटली स्टेडियम न केवल दिल्ली का घरेलू मैदान है, बल्कि यह विराट कोहली के लिए हमेशा से ही पसंदीदा मैदान भी रहा है। बता दें, इसी मैदान पर विराट खेलकर बड़े हुए हैं और यहीं से उनके क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत हुई थी।

इस मैदान पर कोहली के आंकड़े साफ बताते हैं कि, वह किस कदर यहां पर हावी रहते हैं और अपनी क्लास का प्रदर्शन करते हैं। इस मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक अद्भुत रहा है। कोहली ने यहां अब तक आईपीएल में खेली गई कुल 11 पारियों में 66.75 की औसत से 534 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस मैदान में उनका उच्चतम स्कोर 99 रहा है।

अरुण जेटली स्टेडियम में उनकी बल्लेबाजी में जो निरंतरता और रनों की भूख दिखाई देती है, वह उन्हें किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनाती है। यह आंकड़े साबित करते हैं कि दिल्ली का यह मैदान विराट को कितना रास आता है।

कोहली की इस मैदान पर महारत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने यहां पर अब तक 11 पारियों में 7 अर्धशतक जड़े हैं। दिल्ली के दर्शकों के सामने अपने होम-ग्राउंड पर खेलते हुए विराट का आत्मविश्वास हमेशा आसमान पर होता है। वह खेल की परिस्थितियों को बहुत बेहतर समझते हैं, जिसकी वजह से इस मैदान पर उनका खेल और भी निखर कर आता है।

  • मैच: 11
  • रन: 534
  • औसत: 66.75
  • स्ट्राइक रेट: 140.89
  • उच्चतम स्कोर: 99
  • अर्धशतक/शतक: 7/0

इतिहास रचने की दहलीज पर किंग कोहली

आज का दिन न केवल मैच के नजरिए से बल्कि एक व्यक्तिगत कीर्तिमान के लिए भी ऐतिहासिक होने वाला है। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 9,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं।

बता दें, उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए मात्र 11 रनों की दरकार है, अपने ही घरेलू मैदान पर, अपने प्रशंसकों के सामने यह मील का पत्थर छूना कोहली के लिए एक न भुलने वाला क्षण होगा।

आज जब विराट इस मैदान पर उतरेंगे, तो पूरी दुनिया की नजरें उनके उस बल्ले पर होगी, जो एक और यादगार पारी लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.