आईपीएल में MI के खिलाफ विराट कोहली ने किया है कैसा प्रदर्शन? यहां जानिए आंकड़े

विराट कोहली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है।
IPL 2026 का जोश सांतवे आसमान पर है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि विराट कोहली बतौर ओपनर जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्हें एक बार फिर सलामी बल्लेबाज के रूप में देखना वाकई सुखद है। कोहली जब क्रीज पर उतरते हैं, तो मैच की पहली ही गेंद से विपक्षी गेंदबाजों के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता है।
वह न केवल टीम को एक ठोस शुरुआत दे रहे हैं, बल्कि पावरप्ले का फायदा उठाकर मिडिल ऑर्डर के लिए काम भी आसान कर रहे हैं। कोहली की ये नई भूमिका इस साल टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
मैदान की जंग: RCB और MI की पुरानी भिड़ंत
क्रिकेट के मैदान पर जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो नजारा किसी जंग से कम नहीं होता। इन दोनों की टक्कर हमेशा से ही हाई-वोल्टेज रही है।
रिकॉर्ड्स तो अपनी जगह हैं, लेकिन मैदान पर जो प्रेशर होता है, वो अलग ही कहानी कहता है। एक तरफ MI की टीम है जो अपने घर वानखेड़े में किसी को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है, तो दूसरी तरफ बेंगलुरु के धुरंधर हैं जो किसी भी लक्ष्य का पीछा करने का दम रखते हैं। आज भी फैंस को एक ऐसे ही थ्रिलर का इंतजार है।
हालांकि, RCB के लिए पिछला मुकाबला थोड़ा कड़वा रहा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार ने टीम की कमियों को उजागर कर दिया है। उस मैच में मिली हार के बाद टीम पर अब वापसी का दबाव है। RR के खिलाफ जो गलतियां हुई, उन्हें सुधारना अब बेहद जरूरी है, क्योंकि MI जैसी मजबूत टीम के खिलाफ छोटी सी चूक भी भारी पड़ सकती है। अब देखना ये होगा कि बेंगलुरु की टीम इस हार के सदमे से बाहर निकलकर कैसे पलटवार करती है।
कोहली का मुंबई के खिलाफ ‘विराट’ रिकॉर्ड

अगर हम आंकड़ों की गहराई में जाएं, तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड किसी का भी दिल जीत सकता है। उन्होंने अब तक MI के खिलाफ 34 मैच खेले हैं और शानदार 922 रन बनाए हैं।
मुंबई के खिलाफ उनका 31.79 का औसत और 6 अर्धशतक ये बताते हैं कि उन्हें इस टीम के खिलाफ रन बनाना कितना रास आता है। दिलचस्प बात ये है कि MI के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर (92 रन) भी इसी वानखेड़े के मैदान पर आया था।
- मैच: 34
- इनिंग्स: 33
- रन: 922
- औसत: 31.79
- स्ट्राइक रेट: 128.77
- बेस्ट स्कोर: 92*
- 50s/100s: 6/0
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.