3 बड़े कारण क्यों आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हो रहा है बुरा हाल

(Courtesy : BCCI)
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस लगातार चार मैच हार चुकी है।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर सीजन का आगाज शानदार अंदाज में किया था।
फैंस को लगा था कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इस बार नया इतिहास रचेगी। लेकिन शुरुआती चमक के बाद पांच बार की चैंपियन टीम का जो हाल हुआ है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है कि आखिर इतने बड़े नाम होने के बावजूद भी टीम के खराब प्रदर्शन का क्या कारण है।
बता दें अपने पिछले 5 में से 4 मैच हारकर मुंबई की टीम अब पॉइंट्स टेबल के नौवें पायदान पर संघर्ष कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी गलतियां हैं जो मुंबई इंडियंस के लिए जी का जंजाल बन गई हैं:
1. गेंदबाजी की धार हुई फेल
मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसा दिग्गज गेंदबाज मौजूद है, जिसे कागज पर सबसे घातक माना जाता है। लेकिन मैदान पर हकीकत कुछ और ही है। बुमराह इकोनॉमिकल तो हैं, लेकिन विकेट निकालने में इस बार उतने सफल नहीं हो पा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, बोल्ट और चाहर जमकर रन लुटा रहे हैं। शार्दुल ठाकुर बीच-बीच में विकेट तो दिला रहे हैं, मगर उनके महंगे ओवर विपक्षी टीम का काम आसान कर दे रहे हैं। जब तक पावरप्ले और डेथ ओवर्स में विकेट नहीं मिलेंगे, टीम के लिए वापसी करना नामुमकिन होगा।
2. बिखरता हुआ बल्लेबाजी क्रम

बल्लेबाजी में मुंबई के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, और हार्दिक पांड्या जैसे मैच विनर हैं। लेकिन समस्या यह है कि टीम एक यूनिट की तरह नहीं खेल पा रही है।
किसी मैच में रोहित चलते हैं तो मध्यक्रम फ्लॉप हो जाता है, और जब मिडिल ऑर्डर टिकता है तो शुरुआत खराब होती है। हैरानी की बात यह है कि टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में मुंबई का कोई भी बल्लेबाज टॉप-10 में नहीं है। यह टीम की निरंतरता पर बड़ा सवालिया निशान है।
3. पावरप्ले का प्रेशर
रोहित शर्मा और रायन रिकलटन की ओपनिंग जोड़ी ने पहले मैच में अच्छी उम्मीदें जगाई थीं। लेकिन उसके बाद से पावरप्ले में मुंबई लगातार संघर्ष कर रही है। पहले मैच के बाद से टीम को शुरुआत ही अच्छी नहीं मिल रही है, जिससे बाद में आने वाले बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिल रहा।
मुंबई इंडियंस को अगर इस सीजन में वापसी करनी है, तो उन्हें अपने बॉलिंग कॉम्बिनेशन और बल्लेबाजी के अप्रोच में बड़े बदलाव करने होंगे। बता दें MI का अगला मुकाबला अब GT से है, अगर वहां भी टीम को हार मिली तो उनके लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किलों भरा हो जाएगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.