Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 की टिकटें कब और कैसे खरीदें? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग का पूरा तरीका

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 16, 2026 at 10:17 PM
Modified at :March 16, 2026 at 10:17 PM
आईपीएल 2026 की टिकटें कैसे और कहां से खरीदें? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग का पूरा तरीका

आईपीएल 2026 के पहले फेज के मैच 28 मार्च से शुरू होंगे।

आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई ने अब तक शुरूआती 20 मुकाबलों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

BCCI ने अभी तक आईपीएल 2026 के मैचों के लिए टिकट बिक्री की सटीक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन आधिकारिक टिकटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए जल्द ही टिकट बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में क्रिकेट फैंस स्टेडियम में बैठकर मैच देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

इन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं IPL 2026 के टिकट

IPL 2026 के लिए BookMyShow और District ऐप आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर हैं। इसके अलावा फैंस अपनी पसंदीदा टीम की आधिकारिक वेबसाइट से भी टिकट खरीद सकते हैं। बता दें कि, BookMyShow ऐप पर तो मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैचों के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है।

IPL 2026 के टिकट ऑनलाइन कैसे खरीदें

IPL मैचों के टिकट खरीदने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. BookMyShow वेबसाइट, District ऐप या अपनी पसंदीदा टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. जिस मैच को स्टेडियम में जाकर देखना चाहते हैं, उसे टीम या तारीख के आधार पर सर्च करें।
  3. स्टेडियम मैप के अनुसार अपनी पसंद की सीट या स्टैंड चुनें।
  4. टिकट को कार्ट में जोड़कर चेकआउट पर जाएं।
  5. पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करें।
  6. पेमेंट पूरा होने के बाद टिकट आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेज दिया जाएगा।

IPL 2026 के टिकट ऑफलाइन कैसे खरीदें

अगर कोई फैन ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहता है तो वह स्टेडियम के ऑफिशियल टिकट काउंटर से भी टिकट खरीद सकता है।

  1. स्टेडियम के ऑफिशियल टिकट काउंटर या टीम द्वारा घोषित रिटेल आउटलेट पर जाएं।
  2. अपने पसंदीदा मैच और सीट कैटेगरी की उपलब्धता के बारे में जानकारी लें।
  3. पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे किसी वैध फोटो आईडी को साथ लेकर जाएं।
  4. सीट चुनने के बाद पेमेंट करें।
  5. पेमेंट पूरा होने के बाद आपको वहीं से टिकट मिल जाएगा।

IPL 2026 के पहले फेज का पूरा शेड्यूल-

  • 28 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)
  • 29 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई)
  • 30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी)
  • 31 मार्च – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लांपुर)
  • 01 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
  • 02 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)
  • 03 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)
  • 04 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)
  • 04 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)
  • 05 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (हैदराबाद)
  • 05 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु)
  • 06 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (कोलकाता)
  • 07 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी)
  • 08 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)
  • 09 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (कोलकाता)
  • 10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी)
  • 11 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुल्लांपुर)
  • 11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)
  • 12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (लखनऊ)
  • 12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)

आईपीएल 2026 कब शुरु होगा?

आईपीएल 2026 के पहले फेज के मैच 28 मार्च से शुरू होंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.