Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

कब होगी आईपीएल 2026 की शुरुआत? नई तारीख का हुआ ऐलान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 8, 2026 at 9:32 PM
Modified at :March 10, 2026 at 3:30 AM
कब होगी आईपीएल 2026 की शुरुआत? नई तारीख का हुआ ऐलान

पहले 26 मार्च से शुरुआत की चर्चा थी, लेकिन अब आईपीएल 2026 के लिए नई तारीख तय कर दी गई है।

आईपीएल 2026 को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से टूर्नामेंट की शुरुआत को लेकर अलग अलग तारीखों की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब नई जानकारी सामने आ गई है। पहले माना जा रहा था कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो सकती है, लेकिन अब इसकी नई तारीख तय कर दी गई है।

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026

RCB SALE: Another billionaire in the race to buy Royal Challengers Bengaluru ahead of IPL 2026
RCB, IPL 2025. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने रविवार को पुष्टि की कि आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। यह जानकारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले सामने आई।

हालांकि, टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई जल्द ही मैचों की तारीख और वेन्यू का ऐलान करेगा।

शेड्यूल जारी होने में क्यों हो रही है देरी?

आईपीएल 2026 की शुरुआत की तारीख तय हो चुकी है, लेकिन पूरे सीजन का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। इसके पीछे चुनाव कार्यक्रम को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

दरअसल कई राज्यों में चुनाव और वोटों की गिनती की तारीखों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनानी पड़ रही है। ऐसे में मैचों के वेन्यू और टीमों के ट्रैवल प्लान को भी ध्यान में रखना पड़ रहा है। इसी कारण बीसीसीआई अंतिम शेड्यूल जारी करने से पहले संबंधित अधिकारियों से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है।

डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी RCB

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी। आरसीबी ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

इस सीजन में आरसीबी के पांच होम मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा टीम के दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। अब टूर्नामेंट की शुरुआत की तारीख तय होने के बाद फैंस को जल्द ही आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल के आने का इंतजार रहेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.