इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 कहां और कैसे देखें?

इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 की शुरुआत 27 फरवरी से हुई है।
दूरदर्शन को इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 का आधिकारिक प्रसारण साझेदार बनाया गया है, इस टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार, 27 फरवरी, 2026 को हुई। इंडियन फुटबॉल लीग का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा और वेव्स ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, जो प्रसार भारती का आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है।
एआईएफएफ के उप महासचिव श्री एम. सत्यनारायण ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा-
“हमें खुशी है कि आईएफएल सीज़न की शुरुआत हो रही है और हमारे पास लीग के प्रसारण साझेदार के रूप में दूरदर्शन है। पिछले सीज़न में खिताबी मुकाबला अंतिम दिन तक चला था, और हमें उम्मीद है कि इस वर्ष भी उतना ही रोमांचक रहेगा। इंडियन फुटबॉल लीग का अपना एक अलग आकर्षण है और हमें विश्वास है कि यह एक बार फिर उम्मीदों पर खरी उतरेगी। हमें भरोसा है कि लीग की समग्र गुणवत्ता मजबूत रहेगी और प्रशंसक एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी सीज़न का आनंद लेंगे।”
डबल-हेडर मैच के दिनों में, भारतीय समयानुसार मैच शाम 4:00 बजे और शाम 6:30 बजे पर खेले जाएंगे, जबकि रेगुलर मैच के दिनों में, मुकाबले शाम 6:30 बजे पर शुरू होंगे।
फुटबॉल के इस टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार को नामधारी एफसी लुधियाना बनाम आइजोल एफसी के बीच मैच के साथ हुई। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे खेला गया। दिन के दूसरे मैच में नव-प्रवर्तित टीम चानमारी एफसी आइजोल ने पूर्व चैंपियन गोकुलम केरल एफसी का सामना किया, इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे हुई थी।
टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की उपलब्धता होने से, देश भर के फैंस नए इंडियन फुटबॉल लीग सीजन के शुरू होने पर सारा एक्शन आसानी से देख सकते हैं।
इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 कब शुरु होगा?
इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 की शुरुआत 27 फरवरी को हुई।
इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 का प्रसारण कहां होगा?
फुटबॉल के इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण DD स्पोर्ट्स पर किया जाएगा और OTT के लिए वेव्स ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.