Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Hall of Fame 2024: भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 4, 2024 at 5:54 PM
Modified at :April 4, 2024 at 5:54 PM
WWE Hall of Fame 2024: भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

इस बार हॉल ऑफ फेम में कई दिग्गज सितारों को शामिल किया गया है।

WWE हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) प्रोफेशनल रेसलर्स और हस्तियों का सम्मान करना है, ये अवॉर्ड उन्हें दिया जाता है जिन्होंने इस कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। WWE 1993 से दिग्गज सितारों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करके उनका सम्मान कर रहा है। जैसा की आप जानते होंगे WWE का ये सम्मान समारोह, उनके सबसे बड़े इवेंट रेसलमेनिया से ठीक पहले होता है।

अब तक WWE हॉल ऑफ फेम में कुल 239 लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें 127 व्यक्तिगत रूप से शामिल, 46 लीगेसी में शामिल, 18 ग्रुप में शामिल, 13 सेलिब्रिटी में शामिल और नौ वारियर अवार्ड में शामिल हैं। इस साल, WWE हॉल ऑफ फेम के 25वें संस्करण की मेजबानी करेगा।

बता दें WWE ने 4 मार्च, 2024 को घोषणा की कि पॉल हेमैन 5 अप्रैल, 2024 को पेंसिल्वेनिया में होने वाले WWE हॉल ऑफ फेम क्लास 2024 में शामिल होने वाले पहले सितारे होंगे। यह वही स्थान है जहां हेमैन ने 1993 में एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग (ECW) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ECW के कई सितारों ने उनके शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और हेमन को बधाई भी दी। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको भारत में हॉल ऑफ फेम के शुरु होने की तारीख और समय के बारे में बताते हैं।

Hall of Fame में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट:

  • पॉल हेमैन
  • लिया मैविया
  • थंडरबोल्ट पैटरसन
  • मोहम्मद अली
  • यू.एस. एक्सप्रेस
  • बुल नाकानो

भारत में WWE हॉल ऑफ फेम 2024 कब देखें?

WWE हॉल ऑफ फेम 2024 को रेसलमेनिया 40 से ठीक पहले शुक्रवार की रात स्मैकडाउन के तुरंत बाद 5 अप्रैल, 2024 को वेल्स फार्गो सेंटर फिलाडेल्फिया, पेंसिलवेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। भारत में, WWE हॉल ऑफ फेम 2024 का सीधा प्रसारण 6 अप्रैल को किया जाएगा। यानी की शनिवार सुबह होने वाले स्मैकडाउन एपिसोड के तुरंत बाद, आप 7:30 बजे से इस इवेंट को लाइव देख पाएंगे।

भारत में WWE हॉल ऑफ फेम 2024 कहां देखें?

आप इस शो को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। यदि आप एक प्रीमियम उपयोगकर्ता हैं, तो आप WWE नेटवर्क पर शो को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा इसे सोनी लिव, जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर भी मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है। आप इस शो को सोनी टेन 3 पर हिंदी कमेंट्री में और सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी देख सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement