Advertisement

WWE न्यूज

भारत में सोनी नेटवर्क के बाद WWE का आनंद कहां और कैसे उठाएं?

Published at :April 7, 2025 at 7:55 AM
Modified at :April 7, 2025 at 7:55 AM
Post Featured

(Courtesy : WWE/Netflix)

WWE के सभी एपिसोड्स अब भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित नहीं किए जाएंगे।

WWE एक नए दौर में प्रवेश कर चला है क्योंकि अब कंपनी के सारे शोज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की जगह, लाइव स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होंगे। भारत में पहले सोनी नेटवर्क WWE के शोज को ब्रॉडकास्ट किया करता था। अब 1 अप्रैल से भारत में भी रॉ (Raw), स्मैकडाउन (SmackDown) और NXT के इवेंट्स को भी नेटफ्लिक्स पर ही लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत में लाखों-करोड़ों प्रो रेसलिंग फैंस हैं, जो WWE के किसी भी शो को मिस नहीं करना चाहते। सोनी नेटवर्क पर 2002 में WWE के इवेंट्स प्रसारित होने शुरू हुए थे, लेकिन अब 23 साल बाद एक नया दौर आ गया है। बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि वो आखिर नेटफ्लिक्स पर अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को लाइव परफॉर्म करते हुए कैसे देख पाएंगे? यहां आप जान सकते हैं कि आप भारत में कब, कैसे और कहां नेटफ्लिक्स पर लाइव शोज का आनंद ले सकते हैं।

भारत में कहां देखें WWE के सभी एपिसोड्स और लाइव इवेंट्स?

अब भारत में WWE के लाइव इवेंट्स किसी टीवी चैनल नहीं बल्कि Netflix पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। 31 मार्च को डब्लूडब्लूई की सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ डील पूरी तरह समाप्त हो गई थी। इसलिए अब Raw, SmackDown, NXT से लेकर रेसलमेनिया (WrestleMania) समेत अन्य सभी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर ही होगा।

भारत में कब देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम?

भारत में SmackDown का प्रसारण अब शनिवार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। वहीं Raw और NXT को भी भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से ही Netflix पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। स्मैकडाउन दो घंटे तक चलता है, रॉ 3 घंटे और NXT का शो भी 2 घंटे तक ही चलता है, इसलिए उनके समाप्त होने का समय अलग-अलग हो सकता है।

Netflix पर कैसे देख सकते हैं लाइव शो?

अभी तक केबल नेटवर्क और एंड्रॉइड डिवाइस के माध्यम से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क WWE के लाइव शोज को प्रसारित किया करता था। अब अगर आप टीवी, मोबाइल या टैबलेट पर लाइव इवेंट देखना चाहते हैं तो आपको पहले Netflix का सब्स्क्रिप्शन लेना होगा, उसके बाद ही आप लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Hi there! I'm Khel Snap! 🚀 Click to