WWE Royal Rumble 2025: भारत में कब, कहां और कैसे देखें

Royal Rumble 2025 के लिए चार धमाकेदार मैचों का ऐलान किया गया है।
WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) पे-पर-व्यू का 38वां संस्करण धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत में इस इवेंट का लाइव प्रसारण रविवार 2 फरवरी, 2025 को किया जाएगा, जिसमें कई बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। WWE Royal Rumble 2025 के लिए अभी तक कुल चार मैचों का ऐलान किया गया है।
मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैचों के अलावा कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ एक लैडर मैच में डिफेंड करेंगे। वहीं WWE टैग टीम चैंपियंस DIY 2-आउट-ऑफ-3 फॉल्स मैच में पूर्व चैंपियन मोटर सिटी मशीन गन्स के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव करेंगे।
इन दोनों मैचों के अलावा दोनों रॉयल रंबल मैचों में Raw, NXT और स्मैकडाउन तीनों ब्रांडों के कई टॉप WWE सुपरस्टार हिस्सा लेंगे। बता दें जॉन सीना, रोमन रेंस, सीएम पंक, सैथ रॉलिन्स, ड्रू मैकइंटायर जैसे कई टॉप सुपरस्टार्स मेंस रंबल मैच में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। वहीं बेली, लिव मॉर्गन, बियांका बेलेयर, नाओमी, नाया जैक्स, और शार्लेट फ्लेयर विमेंस रंबल मैच में अपना जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा हमें कई धमाकेदार और चौंकाने वाले रिटर्न और डेब्यू होते हुए नजर आ सकते हैं।
मैच कार्ड और बाकी तमाम चीजों को देखते हुए ये तो तय है कि WWE Royal Rumble 2025 काफी ज्यादा धमाकेदार और शानदार होने वाला है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप रॉयल रंबल 2025 को भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
WWE Royal Rumble 2025 फुल मैच कार्ड:
- 30-मैन Royal Rumble मैच
- 30-विमेंस Royal Rumble मैच
- कोडी रोड्स vs केविन ओवेंस (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप लैडर मैच)
- DIY vs मोटर सिटी मशीन गन्स (WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए 2-आउट-ऑफ-3 फॉल्स मैच)
भारत में WWE Royal Rumble 2025 कहां देखें?
भारतीय फैंस रविवार 2 फरवरी, 2025 को सुबह 4:30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एसडी और एचडी (तमिल और तेलुगु) पर WWE Royal Rumble 2025 का पूरा एक्शन लाइव देख सकते हैं।
WWE Royal Rumble 2025 को ऑनलाइन कहां देखें?
भारतीय फैंस Sony LIV एप पर WWE Royal Rumble 2025 का ऑनलाइन रुप से आनंद उठा सकते हैं।
| इवेंट | तारीख | समय | चैनल्स |
| WWE Royal Rumble 2025 | 02/02/2025 | 04:30 AM | सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एसडी और एचडी (तमिल और तेलुगु) कवरेज 4:30 AM IST से शुरू होगी। |
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल