Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE SummerSlam 2025: भारत में नाइट 1 कब, कहां और कैसे देखें?

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :August 2, 2025 at 7:41 PM
Modified at :August 2, 2025 at 7:41 PM
WWE SummerSlam 2025 night one - Roman Reigns, Jey Uso, Bron Breakker & Bronson Reed

WWE SummerSlam का आयोजन पहली बार दो दिन तक होगा।

WWE SummerSlam 2025 के शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी है। पहली बार समरस्लैम का आयोजन दो दिन (2 और 3 अगस्त) तक होने वाला है और इससे पहले WWE का दो दिन वाला इवेंट सिर्फ रेसलमेनिया हुआ करता था। समरस्लैम के दोनों दिन बहुत ही बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलेंगे।

इस बड़े इवेंट में सबकी नजरें जॉन सीना के आखिरी WWE Summerslam मैच पर होगी क्योंकि इस साल के अंत में वह रिटायर होने वाले हैं। जॉन सीना का सामना 3 अगस्त (भारत में 4 अगस्त) को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स के खिलाफ होगा।

इसके अलावा 2 अगस्त (भारत में 3 अगस्त) को रोमन रेंस और जे उसो की जोड़ी टैग टीम मैच में हिस्सा लेगी जहां उनका सामना ब्रॉन ब्रेकर एवं ब्रॉनसन रीड के खिलाफ होगा।

SummerSlam 2025 में होंगे कई और जबरदस्त मुकाबले

2 अगस्त (भारत में 3 अगस्त) को WWE Women’s Championship मैच में मौजूदा विजेता टिफनी स्ट्रैटन का सामना जेड कार्गिल के खिलाफ होगा। जेली रोल और रैंडी ऑर्टन टीम (RK Roll) बनाकर टैग टीम मैच में लोगन पॉल और ड्रू मैकिंटायर का सामना करेंगे। इसके अलावा The Judgment Day की रोक्सेन पेरेज़ और रक़ेल रॉड्रिग्ज का सामना विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ होगा।

उसी दिन वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप के लिए मौजूदा विजेता गुंथर का सामना सीएम पंक के खिलाफ होगा। इसके अलावा समरस्लैम के पहले दिन एक और सिंगल्स मैच होगा, जिसमें सैमी जेन का सामना केरियन क्रॉस से होगा।

3 अगस्त (भारत में 4 अगस्त) को जॉन सीना vs कोडी रोड्स मैच के अलावा 5 और मैच होंगे। WWE विमेंस इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच के लिए मौजूदा विजेता बेकी लिंच का सामना लायरा वलकिरिया के खिलाफ होगा। यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए चैंपियन सोलो सिकोआ का सामना जेकब फाटू से स्टील केज मैच में होगा।

WWE इंटरकांटिनेंटल टाइटल मैच में चैंपियन डोमिनिक मिस्टेरियो का सामना एजे स्टाइल्स के खिलाफ होगा। विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रिपल थ्रेट मैच में चैंपियन नेओमी का सामना रिया रिप्ले और इवो स्काई से होगा। WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए सिक्स-पैक टेबल्स, लैडर्स और चेयर्स मैच में चैंपियन द वायट सिक्स का सामना एंड्राडे और रे फीनिक्स, #DIY, फ़्रैक्जियम, मोटर सिटी मशीन गन्स और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स से होगा।

SummerSlam 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी-

तारीख (भारत में): 3 और 4 अगस्त, 2025

समय: सुबह 3:30 बजे से

स्थान: ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): नेटफ्लिक्स

भारत में SummerSlam 2025 को कब और कहां देखें?

WWE SummerSlam 2025 का आयोजन ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी के MetLife स्टेडियम में होगा और यह इस शो का 38वां संस्करण होगा। भारतीय दर्शक इस इवेंट को 3 और 4 अगस्त की सुबह लाइव देख सकेंगे।

भारत में इसका सीधा प्रसारण सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा। अगर भारत में इस इवेंट के स्ट्रीमिंग की बात करें, तो इसका सीधा प्रसारण नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

WWE SummerSlam 2025 कब है?

WWE SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होगा।

भारत में SummerSlam 2025 को कब और कहां देखें?

भारत में SummerSlam 2025 का सीधा प्रसारण सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा। अगर भारत में इस इवेंट के स्ट्रीमिंग की बात करें, तो इसका सीधा प्रसारण नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

WWE SummerSlam 2025 में Roman Reigns किससे भिड़ेंगे?

SummerSlam 2025 में Roman Reigns अपने भाई जे उसो के साथ एक टैग टीम मैच में ब्रॉनसन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना करेंगे।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.

Latest News
Advertisement