Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कब, कहां और कैसे देखें 72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप 2026?

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 25, 2026 at 1:39 PM
Modified at :February 25, 2026 at 1:39 PM
कब, कहां और कैसे देखें 72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप 2026?

सर्विसेज सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप की डिफेंडिंग चैंपियन हैं।

72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन वडोदरा स्थित समा इंडोर कॉम्पलेक्स में हो रहा है। यह चैंपियनशिप टूर्नामेंट 24-27 फरवरी तक चलेगा। 4 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 31 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिनके 400 से भी अधिक खिलाड़ी मैट पर उतर कर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) करवाता है। इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी, प्रो कबड्डी लीग के भी कई सितारों के अलावा युवा प्लेयर भी खेलते नजर आएंगे।

भरत हुड्डा (सर्विसेज), अयान लोचाब (हरियाणा), आशु मलिक (रेलवे), अर्जुन देशवाल (उत्तर प्रदेश), आदित्य शिंदे (महाराष्ट्र), दीपक शंकर (तमिलनाडु), नितेश कुमार (हरियाणा) और अनिल (हिमाचल प्रदेश) ऐसे नामी सितारे हैं, जो 2026 की नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में मैट पर जलवा बिखेरेंगे।

71वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में नवीन कुमार की कप्तानी वाली सर्विसेज ने रेलवे को हराया था। फुल-टाइम तक दोनों टीमें 30-30 से बराबरी पर थीं। एक्स्ट्रा टाइम का सहारा लिया गया तो सर्विसेज ने परचम लहराया था।

पिछली बार सर्विसेज के कप्तान नवीन कुमार का व्यक्तिगत प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था। उनकी टीम 10 साल के बाद नेशनल चैंपियन बनी थी। उससे पहले सर्विसेज ने 2015 में राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता था। पिछले संस्करण में पंजाब और उत्तर प्रदेश भी सेमीफाइनल तक पहुंची थीं।

72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप 2026
72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप 2026

कब और कहां होगा 72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन?

72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप 24-27 फरवरी तक खेली जाएगी। इसके मैच वडोदरा स्थित समा इंडोर कॉम्पलेक्स में खेले जाएंगे।

टीवी पर कब और कहां लाइव देखें 72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप के मैच?

भारत में 72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप के मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं होगा।

कब और कहां देखें 72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग?

72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SportsVot एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। फैंस अगर अपने पसंदीदा कबड्डी सितारों को एक्शन में देखना चाहते हैं एक टूर्नामेंट पास खरीदना होगा।

सभी मैचों का लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और टूर्नामेंट पास खरीदने की कीमत 59 रुपये है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.