SummerSlam में इस दिग्गज WWE स्टार का रिकॉर्ड है सबसे खराब, इतने मैचों में मिल चुकी है करारी हार

(Courtesy : WWE)
SummerSlam में इस दिग्गज को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।
WWE SummerSlam साल में होने वाले सबसे बड़े प्रो रेसलिंग इवेंट्स में से एक है, जिससे सुपरस्टार्स और फैंस की भी कई यादें जुड़ी हुई हैं। आमतौर पर रेसलमेनिया (WrestleMania) के समापन के बाद ही अगले 3 महीनों का ब्लूप्रिंट रख दिया जाता है और तभी से संकेत मिलने लगते हैं कि समरस्लैम (SummerSlam) में किन सुपरस्टार्स का मैच हो सकता है और यही बात इस इवेंट को रोमांचक सिद्ध करती है।
इस इवेंट का इतिहास साढ़े तीन दशकों से भी पुराना रहा है। खैर इतिहास में नजर दौड़ाएं तो SummerSlam में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले सुपरस्टार एज हैं, लेकिन कुछ की किस्मत बहुत खराब रही है जिन्हें बहुत ज्यादा बार हार झेलनी पड़ी है। हालांकि, एक दिग्गज स्टार को तो इस इवेंट में सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। बता दें SummerSlam में उनके नाम ही सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है, ये स्टार कोई और नहीं बल्कि WWE के महानतम रेसलर्स में से एक जॉन सीना (John Cena) हैं। सीना के नाम ही इस इवेंट में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड दर्ज है, मानो उनका और समरस्लैम का जैसे 36 का आंकड़ा हो।
SummerSlam में जॉन सीना के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड
जॉन सीना WWE इतिहास के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं, इसलिए SummerSlam में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड उनके नाम होना काफी चौंकाने वाला विषय है। यह तथ्य भी आपको चौंका सकता है कि जॉन के नाम समरस्लैम इवेंट्स में लगातार 6 हार झेलने का भी शर्मनाक रिकॉर्ड है।
द चैम्प ने अब तक समरस्लैम में कुल 15 मैच लड़े हैं, जिनमें से उन्हें केवल 5 में जीत नसीब हुई है और 10 मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। जॉन का समरस्लैम में आखिरी मैच 2021 में रोमन रेंस के खिलाफ हुआ, जिसमें उन्हें हार मिली थी।
SummerSlam में हुए इन मैचों में जॉन सीना को मिली है हार:
- एज बनाम जॉन सीना (2006)
- रैंडी ऑर्टन बनाम जॉन सीना (2009)
- बतिस्ता बनाम जॉन सीना (2008)
- सीएम पंक बनाम जॉन सीना (2011)
- सीएम पंक बनाम बिग शो बनाम जॉन सीना (2012)
- डेनियल ब्रायन बनाम जॉन सीना (2013)
- ब्रॉक लैसनर बनाम जॉन सीना (2014)
- सैथ रॉलिन्स बनाम जॉन सीना (2015)
- एजे स्टाइल्स बनाम जॉन सीना (2016)
- रोमन रेंस बनाम जॉन सीना (2021)
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.