Survivor Series 2025 में CM Punk पर किसने किया हमला? यहां जानिए WWE के मेंस वॉरगेम्स मैच का पूरा सच

CM Punk पर धोखे से हमला कर The Vision की टीम ने जीत हासिल की।
WWE Survivor Series 2025 में इस बार उतना ही ड्रामा देखने को मिला, जितनी बड़ी फाइटें केज के अंदर हुईं। San Diego के Petco Park में हुए इस इवेंट के मेन इवेंट यानी मेंस के WarGames मैच ने दर्शकों को आखिरी मिनट तक बांधे रखा।
इस मैच में कई बड़े नाम एक ही केज में उतरे और हर स्टार ने अपना बेस्ट दिया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस मास्क वाले आदमी की रही, जिसने मैच को एकदम नई दिशा दे दी।
इस मोड़ तक कैसे पहुंचा WarGames मैच?
CM Punk, Cody Rhodes, Roman Reigns, Jimmy Uso और Jey Uso की टीम शुरुआत में थोड़ी कमजोर नजर आई, लेकिन मैच आगे बढ़ते ही उन्होंने वापसी की और पूरा माहौल बदल दिया। पंक का लेसनर पर किया गया GTS ऐसा लग रहा था, जैसे जीत का रास्ता यहीं से साफ हो जाएगा, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे एरीना को हिला दिया।
मास्क वाले अटैकर ने कैसे पलटा मैच?
केज के ऊपर अचानक एक मास्क पहना शख्स नजर आया, जिसने बिना समय गंवाए फेंस पर चढ़कर सीधे रिंग के बीच छलांग लगा दी। उसने पंक को पहले सुपरकिक मारी और फिर स्टॉम्प लगाकर उन्हें पूरी तरह गिरा दिया।
उसके बाहर निकलते ही Paul Heyman की टीम ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और Bron Breakker ने जोरदार स्पीयर लगाकर पंक को पिन कर दिया। इसी के साथ The Vision की टीम को बड़ी जीत मिल गई।
फैंस की थ्योरी और बैकस्टेज की खबरें
मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि आखिर यह मास्क वाला आदमी कौन था। शुरुआत में कुछ लोगों ने इसे Seth Rollins बताया, क्योंकि स्टॉम्प का इस्तेमाल उनकी खास पहचान है। हालांकि, साइज और मूवमेंट देखकर ज्यादातर फैंस ने इसे गलत माना।
जब रिपोर्ट्स सामने आईं तो तस्वीर और साफ हो गई। PWInsider ने शो से पहले ही बताया था कि Austin Theory बैकस्टेज मौजूद हैं और WWE उन्हें The Vision की मदद के लिए सरप्राइज एंट्री देने की प्लानिंग कर रहा है। शो के बाद जारी रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि भी हुई कि मास्क वाला शख्स वास्तव में Austin Theory ही थे और उन्हें पूरे दिन बैकस्टेज छुपाकर रखा गया था।
Austin Theory का The Vision में शामिल होना लगभग तय

Rollins के चोटिल होकर बाहर जाने के बाद The Vision फैक्शन में सिर्फ दो लोग बचे थे और WWE को इसे और मजबूत करने के लिए एक बड़ा नाम जोड़ने की जरूरत थी।
ऑस्टिन थ्योरी की फिजिक, एथलेटिक क्षमता और कहानी की दिशा को देखते हुए उनका WarGames में आना बिल्कुल फिट बैठता है। ऐसा लग रहा है कि थ्योरी अब The Vision में नई जान डालने वाले हैं और आने वाले हफ्तों में यह कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.