Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

कौन है मुकुल चौधरी? 21 साल का सितारा जिसने IPL 2026 में KKR को चटाई धूल

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 10, 2026 at 7:33 AM
Modified at :April 10, 2026 at 7:33 AM
कौन है मुकुल चौधरी? 21 साल का सितारा जिसने IPL 2026 में KKR को चटाई धूल

मुकुल चौधरी ने IPL 2026 में KKR के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रन बनाकर खुद को नए फिनिशर के रूप में साबित किया।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में एक नया नाम तेजी से चर्चा में आया है और वह नाम है मुकुल चौधरी। लखनऊ सुपर जायंट्स के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने मौजूदा सीजन के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में जब लखनऊ की टीम मुश्किल में थी, तब मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई। उनकी इस पारी ने यह साफ कर दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव झेलना जानते हैं।

मुश्किल हालात में दिखाई फिनिशर वाली क्लास

इस मुकाबले में 182 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ की टीम एक समय 125 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुकी थी और मैच पूरी तरह KKR के पक्ष में नजर आ रहा था।

ऐसे समय में मुकुल चौधरी क्रीज पर आए और शुरुआत में थोड़ा समय लिया। इस बीच लखनऊ ने दो विकेट और गंवा दिए। अब उन्हें अंतिम 4 ओवरों में 53 रनों की आवश्यकता थी और सिर्फ 3 विकेट हाथ में थे। लेकिन इसके बाद मुकुल ने अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए बिना किसी हिचक के आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी।

उन्होंने तेजी से रन बनाए और मैच को धीरे-धीरे अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अंत तक टिककर खेला और आखिरी गेंद तक टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 2 चौके शामिल थे, जो दिखाता है कि उन्होंने कितनी बेखौफ बल्लेबाजी की।

राजस्थान से IPL तक का सफर

Mukul Choudhary
Mukul Choudhary of LSG (Image Source: BCCI/IPL)

मुकुल चौधरी राजस्थान के रहने वाले एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई। शुरुआत में वह एक ममीडियम पेसर थे, लेकिन एक मैच के दौरान विकेटकीपर की कमी होने पर उन्होंने विकेटकीपिंग शुरू की।

इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसी रोल में खुद को स्थापित कर लिया। अंत में उनकी मेहनत रंग लाई और आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

मुकुल ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। खासकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा।

उन्होंने इस टूर्नामेंट में कई अहम पारियां खेलीं और खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में साबित किया। उनकी स्ट्राइक रेट और पावर हिटिंग क्षमता उन्हें टी20 क्रिकेट के लिए एक खास खिलाड़ी बनाती है।

KKR के खिलाफ पारी ने बदल दी पहचान

KKR के खिलाफ खेली गई 54 रन की पारी मुकुल चौधरी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। उन्होंने जिस तरह दबाव में बल्लेबाजी की और मैच को फिनिश किया, उससे यह साफ हो गया कि वह सिर्फ एक युवा खिलाड़ी नहीं बल्कि एक मैच विनर बन सकते हैं। इस पारी के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया, जो उनके प्रदर्शन की अहमियत को दिखाता है।

उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह संकेत दे दिया है कि वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन सकते हैं। मुकुल की बल्लेबाजी में आक्रामकता, आत्मविश्वास और मैच को खत्म करने की क्षमता साफ दिखाई देती है। अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो जल्द ही उन्हें बड़े मंच पर और भी मौके मिल सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.