Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

CSK में जेमी ओवरटन को किसने किया रिप्लेस? IPL 2026 के बीच चेन्नई में हुई नए खिलाड़ी की एंट्री

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 14, 2026 at 8:53 PM
Modified at :May 14, 2026 at 8:53 PM
CSK में जेमी ओवरटन को किसने किया रिप्लेस? IPL 2026 के बीच चेन्नई में हुई नए खिलाड़ी की एंट्री

जेमी ओवरटन के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने नए विदेशी ऑलराउंडर को अपने स्क्वाड में शामिल किया है।

प्लेऑफ की रेस में मजबूती से काबिज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2026 के बीच सीजन में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (14 मई) को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया।

बता दें कि ओवरटन इस सीजन CSK के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने शुरुआती 11 मुकाबलों में 10 पारियों में गेंदबाजी करते 14 विकेट लिए और कई मौकों पर टीम को अहम ब्रेकथ्रू दिलाए। हालांकि, दाएं जांघ में चोट लगने के बाद उन्हें टूर्नामेंट छोड़कर इंग्लैंड लौटना पड़ा।

डियन फॉरेस्टर को जेमी ओवरटन की जगह मिला CSK में मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर डियन फॉरेस्टर (Dian Forrester) को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। 25 वर्षीय फॉरेस्टर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं। वह इस सीजन SA20 में CSK के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी जोबर्ग सुपर किंग्स का भी हिस्सा थे।

फॉरेस्टर ने इसी साल न्यूजीलैंड दौरे पर दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना T20I डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 83 रन बनाए हैं। वहीं ओवरऑल टी20 करियर में उन्होंने 36 मैचों में 681 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 140.70 का रहा है।

बल्लेबाजी में शानदार रिकॉर्ड

डियन फॉरेस्टर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1220 रन दर्ज हैं, जिसमें 3 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 21 मैचों में 900 रन बनाए हैं और उनका औसत 52.94 का रहा है।

हाल ही में SA20 में उन्होंने जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी। MI केपटाउन के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

गेंदबाजी में भी कर सकते हैं योगदान

फॉरेस्टर ने हाल के टी20 टूर्नामेंट्स में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह उपयोगी तेज गेंदबाज साबित हुए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 30 विकेट हैं, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 18 विकेट हासिल किए हैं।

इतना ही नहीं, फॉरेस्टर ने टी20 क्रिकेट में 11 विकेट भी लिए हैं। ऐसे में CSK उन्हें एक बैकअप फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।

प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स इस समय आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। उन्हें अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेलना है। ऐसे में फैंस की नजर अब इस बात पर रहेगी कि युवा डियन फॉरेस्टर को प्लेइंग XI में मौका मिलता है या नहीं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.