Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

कौन होगा The Bloodline का अगला शिकार? निशाने पर हैं ये WWE सुपरस्टार्स

Published at :May 9, 2024 at 4:39 PM
Modified at :May 9, 2024 at 4:39 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद से The Bloodline नए रंग में नजर आ रही है।

WWE WrestleMania 40 के बाद द ब्लडलाइन (The Bloodline) की कहानी ने पलटी मार दी है। कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर जा चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने द ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया है और ऐसा करने में उन्हें टामा टोंगा और टोंगा लोआ का साथ मिल रहा है। टामा और लोआ ने कुछ दिनों पहले ही WWE में अपना डेब्यू किया है। अब सवाल है कि द ब्लडलाइन अपना अगला टारगेट किन रेसलर्स को बना सकता है।

5. एलए नाइट

एलए नाइट WWE में द ब्लडलाइन के पुराने दुश्मन रहे हैं। वो एलए नाइट ही थे, जिन्होंने Fastlane 2023 में जॉन सीना के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जिमी उसो की टीम को हराया था। आपको याद दिला दें कि नाइट, एजे स्टाइल्स के हाथों हार झेलने के कारण Backlash 2024 में कोडी रोड्स के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल नहीं कर पाए थे। ऐसे में द मेगास्टार को उस हार के बाद दोबारा अच्छे मोमेंटम की तलाश होगी। सिकोआ को नए लीडर के रूप में पेश किया जा रहा है, इसलिए नाइट के खिलाफ स्टोरीलाइन से उनके कैरेक्टर को भी मजबूती मिल सकती है।

4. एजे स्टाइल्स

WWE Backlash 2024 में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा की टीम ने रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस की जोड़ी को हराया था। अब किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड के मैच में एजे स्टाइल्स और रैंडी ऑर्टन आमने-सामने आने वाले हैं। ये दोनों सुपरस्टार्स द ब्लडलाइन के दुश्मन रहे हैं और संभव है कि।

खासतौर पर ऑर्टन के साथ चल रही स्टोरीलाइन के कारण द ब्लडलाइन मेंबर्स किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड के मैच में होने वाली स्टाइल्स और ऑर्टन की भिड़ंत में दखल दे सकते हैं। इससे स्टाइल्स को गुस्सा आ सकता है और वो सिकोआ और टामा से पंगा ले सकते हैं।

3. ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर

ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर, WrestleMania 40 में SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। मगर इस टाइटल को अब WWE टैग टीम चैंपियनशिप का नाम दे दिया गया है। थ्योरी और वॉलर अभी SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं। रोमन रेंस अभी ब्रेक पर चल रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन मेंबर्स टामा टोंगा और टांगा लोआ, पावर अपने हाथ में लेने के लिए सबसे पहले टैग टीम चैंपियंस को टारगेट बना सकते हैं। वहीं सोलो सिकोआ कुछ बड़ा प्लान कर सकते हैं।

2. लोगन पॉल

लोगन पॉल, Crown Jewel 2023 से ही WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने हुए हैं, लेकिन पिछले 5 महीनों में उन्होंने केवल 2 बार अपने टाइटल को डिफेंड किया है। चूंकि सोलो सिकोआ SmackDown में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं और पावर अपने हाथ में लेने की कोशिश करने के लिए सिकोआ अपना सबसे पहला टारगेट लोगन पॉल को बना सकते हैं। सोलो सिकोआ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को जीतकर अपना पहला सिंगल्स चैंपियनशिप विनिंग मोमेंट भी हासिल कर सकते हैं।

1. कोडी रोड्स

कोडी रोड्स, WrestleMania 40 में रोमन रेंस को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे और वो अब SmackDown रोस्टर का काम कर रहे हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि द अमेरिकन नाइटमेयर अभी SmackDown में काम कर रहे हैं। सिकोआ, ब्लडलाइन के नए ट्राइबल चीफ की तरह एक्ट कर रहे हैं। वो पहले ही पॉल हेमन के मन में डर बैठा चुके हैं और कोडी रोड्स को टारगेट करने से वो टॉप पर पहुंच सकते हैं. ऐसे में अगर रोमन रेंस वापस आते हैं तो उनकी सोलो सिकोआ के साथ सिंगल्स फ्यूड भी शुरू हो सकती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement