Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE WrestleMania 41 में किससे भिड़ेंगे Roman Reigns? अगर द रॉक से हुआ कोडी रोड्स का घमासान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 12, 2024 at 7:57 PM
Modified at :May 12, 2024 at 7:57 PM
WWE WrestleMania 41 में किससे भिड़ेंगे Roman Reigns? अगर द रॉक से हुआ कोडी रोड्स का घमासान

रेसलमेनिया 41 में पीपल्स चैंपियन का घमासान WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियन से हो सकता है।

कोडी रोड्स और द रॉक की फ्यूड का एंगल WrestleMania 40 किक ऑफ प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट में हुआ था, जहां द पीपल्स चैंपियन ने रोड्स को थप्पड़ लगा दिया था। वहीं रॉक ने WWE WrestleMania 40 नाइट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की टीम को हराया था। जब नाइट 2 में द अमेरिकन नाइटमेयर, रोमन रेंस को हराकर नए चैंपियन बने तो ऐसा लगा जैसे रोड्स और द ब्लडलाइन की कहानी अब समाप्त हो गई है। मगर रॉक ने उससे अगले Raw एपिसोड में आकर रोड्स के साथ फ्यूचर स्टोरीलाइन को टीज किया था।

Wrestling Observer की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि WrestleMania 41 के लिए द रॉक vs कोडी रोड्स मैच पर चर्चा की गई है, जिसमें WWE चैंपियनशिप और द पीपल्स चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी। अगर रिपोर्ट्स के अनुसार रोड्स vs रॉक मैच को बुक किया जाता है तो अगले साल WrestleMania 41 में रोमन रेंस आखिर किससे भिड़ेंगे?

WWE WrestelMania 41 में कौन होगा Roman Reigns का प्रतिद्वंदी?

रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस

आपको बता दें कि WrestleMania 40 से अगले SmackDown एपिसोड में पॉल हेमन ने बताया था कि रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस के कारण चैंपियनशिप हारनी पड़ी है। हेमन ने यह भी बताया कि रोमन उन बातों को भूले नहीं हैं, जो रॉलिंस ने द शील्ड के दिनों में की थीं। इससे रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस फ्यूड की नींव रखी जा चुकी है और संभव है कि चोट से रॉलिंस की वापसी के बाद उन्हें रेंस के साथ एंगल में शामिल किया जा सकता है।

द ब्लडलाइन सिविल वॉर

WWE WrestleMania 40 के बाद रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन के अंदर चीजें पूरी तरह बदल चुकी हैं। ब्लडलाइन एक नए सिरे से आगे बढ़ रहा है और मेंबर्स के अंदर फूट पड़नी तय नजर आ रही है। अगर ब्लडलाइन को 2 हिस्सों में बांटा जाता है तो संभव ही स्टोरीलाइन सिविल वॉर की तरफ आगे बढ़ रही होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोमन रेंस वापसी के बाद द उसोज़ के साथ आकर ऑरिजिनल ब्लडलाइन की दोबारा स्थापना कर सकते हैं।

रोमन रेंस vs द रॉक vs कोडी रोड्स

रोमन रेंस को द रॉक vs कोडी रोड्स मैच से भी जोड़ा जा सकता है। आमतौर पर चैंपियनशिप हारने के बाद कोई चैंपियन टाइटल रीमैच की मांग करता है और रोमन रेंस भी ऐसा ही कर सकते हैं। मगर इस बीच रॉक, रोमन को धोखा दे सकते हैं। रोमन रेंस एक तरफ ब्लडलाइन की समस्याओं को सुलझा रहे होंगे और दूसरी तरफ WrestleMania 41 में चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.