Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

KKR vs MI मैच में अंगकृष रघुवंशी क्यों नहीं उतरे बैटिंग के लिए? जानिए बड़ा कारण

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 20, 2026 at 11:39 PM
Modified at :May 20, 2026 at 11:39 PM
KKR vs MI मैच में अंगकृष रघुवंशी क्यों नहीं उतरे बैटिंग के लिए? जानिए बड़ा कारण

(Courtesy : IPL)

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।

IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हैं। KKR के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि, मैच के दौरान टीम को एक बड़ा झटका उस समय लगा, जब स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पहली पारी के 14वें ओवर में अचानक मैदान से बाहर चले गए।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रन चेज की शुरुआत की, लेकिन टीम को पहले ही ओवर में फिन ऐलन (8 रन) के रूप में पहला झटका लग गया। ऐलन के आउट होने के बाद अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए, जिससे फैंस भी हैरान नजर आए।

उंगली में चोट लगने के चलते बल्लेबाजी के लिए नहीं आए अंगकृष रघुवंशी

Angkrish Raghuvanshi, IPL 2026, KKR
Angkrish Raghuvanshi. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान विकेटकीपिंग करते समय अंगकृष रघुवंशी चोटिल हो गए थे, इसी के चलते वह रन चेज के दौरान बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके।

कार्तिक त्यागी के ओवर के दौरान उनकी उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह दर्द में नजर आए थे। चोट लगने के तुरंत बाद टीम फिजियो मैदान पर आए और फिर अंगकृष रघुवंशी को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह तेजस्वी दहिया को सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर उतारा गया।

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अंगकृष रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी इस सीजन KKR के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने IPL 2026 में 13 मैचों में 422 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.52 का रहा है और उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।

यही वजह है कि इतने अहम मुकाबले में उनका बैटिंग के लिए नहीं उतरना KKR के लिए बड़ी चिंता की बात मानी जा रही है। खासकर तब, जब टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Advertisement