IPL 2026: क्यों दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं आकिब नबी डार; जानिए क्या कहते हैं आंकड़ें

IPL 2026 में आकिब नबी डार को खरीदकर दिल्ली ने अपनी गेंदबाजी यूनिट को मजबूत बनाया है।
आकिब नबी डार जम्मू-कश्मीर के बारामूला के एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें ‘बारामूला एक्सप्रेस’ कहा जाता है। वह राइट-आर्म मीडियम-फास्ट स्विंग गेंदबाज हैं, जो दोनों तरफ से गेंद को मूव कराने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई और 2026 आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा उन्हें 8.40 करोड़ में खरीदा गया।
घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ जोन के लिए प्रथम श्रेणी और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। आकिब ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट चटकाए। मध्यप्रदेश के खिलाफ हुए क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने 12 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
फर्स्ट क्लास क्रिकट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने 67 मैच में 156 विकेट लिए और 969 रन भी बनाए। वहीं लिस्ट ए के 36 मैचों में 56 विकेट लिए और 572 रन भी बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है।
पिछले सीजन में तेज गेंदबाजी रही कमजोर कड़ी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 सीजन में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रह पाया था। पावरप्ले में विकेट न मिलने के चलते सामने वाली टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना बेहद आसान हो जाता था, जिसका असर पूरे मैच पर पड़ता था। अंतिम ओवरों में भी सटीक गेंदबाजी न होने के कारण टीम कई करीबी मैच हारी थी ।
आईपीएल में मिला मौका
आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब पर बड़ा दांव लगाया। 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस अनकैप्ड खिलाड़ी को 8.40 करोड़ में खरीदना, ये दिखाता है कि दिल्ली की टीम और मैनेजमेंट दोनों ही उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा करते हैं।
क्यों बन सकते हैं टीम के एक्स फैक्टर?
अगर आकिब नबी अपनी घरेलू फॉर्म को आईपीएल में बरकरार रखते हैं, तो वह इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं, उनकी स्विंग विकेट लेने की क्षमता टीम को कई मैच जिता सकती हैं।
वह सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर तेज रन बनाकर टीम को मजबूती देते हैं, जिससे उनकी भूमिका और भी अहम हो जाती है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.